फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jewel Thief actor Kunal Kapoor shares pictures with co stars Saif Ali Khan Nikita Dutta

Kunal Kapoor: कुणाल कपूर ने किया 'ज्वैल थीफ' की शूटिंग पूरी होने का एलान, पोस्ट साझा कर लिखी ये बात

Tue, 04 Jun 2024 03:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 04 Jun 2024 03:16 PM IST
सार

'ज्वेल थीफ: द रेड सन' का निर्माण सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद अपने बैनर मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के तहत कर रहे हैं। खबर है कि यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
Jewel Thief actor Kunal Kapoor shares pictures with co stars Saif Ali Khan Nikita Dutta
कुणाल कपूर, सैफ अली खान व अन्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैफ अली खान, जयदीप अहलावत, निकिता दत्ता और कुणाल कपूर अभिनीत फिल्म 'ज्वेल थीफ: द रेड सन' की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद मंगलवार को कुणाल कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें सैफ अली खान और निकिता भी नजर आ रहे हैं। साथ ही प्रोड्यूसर ममता आहूजा भी कास्ट के साथ तस्वीरों में दिखाई दे रही हैं। 

विज्ञापन

Randhir Kapoor: जब रणधीर कपूर ने खुद को बुरा पिता बताकर सबको कर दिया हैरान, करीना-करिश्मा के लिए कही थी यह बात
विज्ञापन

 
कुणाल ने लिखी ये बात
इन तस्वीरों के साथ कुणाल ने लिखा है, 'मैं यहां सबसे सीनियर एक्टर हूं, इसलिए मुझे लगता है कि यह एलान भी मुझे करना चाहिए कि शूटिंग पूरी हो गई है। लेकिन, मैं डायरेक्टर हूं और 'लेडीज फर्स्ट' का क्या हुआ! ठीक है चलो सब लोग समझौता कर लें और एक ग्रुप फोटो लें! या इससे भी बेहतर, चलो पूरी यूनिट को एक साथ बुलाएं और कहें कि शूटिंग खत्म हो गई'!
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kunal Kapoor (@kunalkkapoor)



साथ काम कर रहे सैफ और सिद्धार्थ
'ज्वेल थीफ: द रेड सन' का निर्माण सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद अपने बैनर मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के तहत कर रहे हैं। सिद्धार्थ 'पठान' और 'फाइटर' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। सैफ अली खान और सिद्धार्थ आनंद लंबे समय बाद एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले वे 'सलाम नमस्ते' और 'ता रा रम पम' में साथ काम कर चुके हैं।
Movies: बड़े पर्दे पर दिख चुका है प्राकृतिक आपदाओं का खौफनाक मंजर, सूची में आमिर-सुशांत की फिल्में भी शामिल

ओटीटी पर होगी रिलीज!
फिल्म 'ज्वेल थीफ' का निर्देशन रॉबी ग्रेवाल कर रहे हैं। फिल्म की कहानी कथित तौर पर सैफ अली खान और जयदीप अहलावत के पात्रों के बीच एक मनोरंजक लड़ाई के आसपास केंद्रित होगी। रॉबी के साथ सैफ की यह पहली फिल्म है। जानकारी के मुताबिक 'ज्वेल थीफ- द रेड सन चैप्टर' सीधा ओटीटी पर रिलीज की जाएगी।
Janhvi Kapoor: जान्हवी ने राजकुमार राव से जुड़ा मजेदार किस्सा किया साझा, 'रूही' के सेट पर किया था ये कारनामा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed