Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mr and Mrs Mahi Janhvi Kapoor shared story related to Rajkumar Rao from Roohi Set in Great Indian Kapil Show

Janhvi Kapoor: जान्हवी ने राजकुमार राव से जुड़ा मजेदार किस्सा किया साझा, 'रूही' के सेट पर किया था ये कारनामा

Tue, 04 Jun 2024 02:52 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 04 Jun 2024 02:52 PM IST
सार

जान्हवी कपूर ने राजकुमार राव से जुड़ा हुआ एक मजेदार किस्सा साझा किया है। इन दोनों सितारे फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले राजकुमार और जान्हवी फिल्म 'रूही' में स्क्रीन साझा कर चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Mr and Mrs Mahi Janhvi Kapoor shared story related to Rajkumar Rao from Roohi Set in Great Indian Kapil Show
जान्हवी कपूर और राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और राजकुमार राव इन दिनों फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दर्शकों की ओर से फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हाल ही में फिल्म के दोनों सितीरे कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में इसके प्रमोशन के लिए पहुंचे। जान्हवी ने इस दौरान अभिनेता से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि राजकुमार किसी पर भी आसानी से भरोसा कर लेते हैं। 

विज्ञापन

जान्हवी ने साझा किया 'रूही' के सेट से जुड़ा किस्सा

जान्हवी कपूर ने 'रूही' के सेट से जुड़ा एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि उन्होंने राजकुमार राव ने बीटाडीन की आधी बोतल पी ली थी, क्योंकि उन्होंने जोर देकर कहा था कि इससे उनका गला ठीक हो जाएगा। अभिनेत्री ने कहा, 'वह लोगों पर बहुत आसानी से विश्वास कर लेते हैं। एक बार 'रूही' के सेट पर उनका गला ठीक नहीं थी। तो मैंने उन्हें बताया कि बीटाडीन नाम की एक दवा है। आपको इसे लेना होगा, क्योंकि यह आपके गले के दर्द को ठीक कर देगी। सिर्फ इसलिए कि मैंने कहा कि आपको इसे लेना है, तो उन्होंने इसे ले लिया।' 

विज्ञापन


Heeramandi 2: 'हीरामंडी 2' जल्द ही ओटीटी पर देगी दस्तक, वेब सीरीज में लज्जो निभाएंगी भूतनी का किरदार!

विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार ने आधी बोतन पी ली थी बीटाडीन

उन्होंने आगे बताया, 'मैंने उनसे कहा कि आपको बीटाडीन से गरारे करने की जरूरत है, न कि इसे पीने की। उन्होंने मुझपर इतनी आसानी से भरोसा कर लिया और बीटाडीन पी ली। अगले दिन मैंने उनसे पूछा कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं? तो उन्होंने कहा कि हां, गला पूरी तरह से ठीक हो गया है। मैंने उनसे पूछा कि आपने इससे कितनी बार गरारे किए। तो राजकुमार ने कहा, नहीं नहीं मैंने आधी बोतल पी ली। फिर मैंने उनसे कहा कि आपने इसे क्यों पीया?’

 

मजबूती से पकड़ बनाए हैं माही कपल

वहीं, उनकी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से पकड़ बनाई हुई है। फिल्म ने रिलीज के चार दिनों के अंदर 19 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर पति-पत्नी की भूमिका में नजर आए है। इस फिल्म में दोनों ने दूसरी बार साथ में स्क्रीन साझा की है। इससे पहले दोनों कलाकार फिल्म 'रूही' में साथ नजर आए थे।  

Randhir Kapoor: जब रणधीर कपूर ने खुद को बुरा पिता बताकर सबको कर दिया हैरान, करीना-करिश्मा के लिए कही थी यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed