फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jayam Ravi broke his silence on affair with Kenisha Francis said it is not right to drag anyone name

Jayam Ravi: जयम रवि ने केनिशा फ्रांसिस से अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- किसी का नाम घसीटना ठीक नहीं

Sat, 21 Sep 2024 03:57 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 21 Sep 2024 03:57 PM IST
सार

तमिल अभिनेता रवि जयम ने पत्नी आरती से अपनी शादी के 15 सालों के बाद तलाक की घोषणा सोशल मीडिया पर 9 सितंबर को की थी। इसको लेकर पत्नी आरती ने कई बातें सोशल मीडिया पर ही कही हैं। आरती ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि तलाक हो रहा है। साथ ही जयम और बंगलूरू की गायिका कैनिशा फ्रांसिस का अफेयर है। इसको लेकर जयम ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन
Jayam Ravi broke his silence on affair with Kenisha Francis said it is not right to drag anyone name
जयम रवि - फोटो : इंस्टाग्राम @ jayamravi_official

विस्तार

तमिल अभिनेता रवि जयम ने पत्नी आरती से अपनी शादी के 15 सालों के बाद तलाक की घोषणा की है। तलाक की सोशल मीडिया पर अभिनेता की घोषणा के बाद जयम की पत्नी आरती का अपडेट आया है। आरती ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उनके पति उनको तलाक दे देंगे। इस बात की जानकारी उनको सोशल मीडिया के जरिए हुई है। इस बीच जयम रवि को लेकर चर्चा होने लगी कि उनका गायिका केनिशा फ्रांसिस के साथ अफेयर की बात हो रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

Jayam Ravi broke his silence on affair with Kenisha Francis said it is not right to drag anyone name
जयम रवि और आरती रवि - फोटो : ट्विटर
मेरा नाम खराब करना आसान नहीं
बातचीत के दौरान जयम रवि ने कहा, 'जब लोग मेरी उस छवि को खराब करने की कोशिश करते हैं, जिसे मैंने सालों की मेहनत और स्क्रिप्ट के चयन के जरिए बनाया है, तो मैं बस हंस सकता हूं। मेरा नाम खराब करना आसान नहीं है। अगर आप सोच सकते हैं कि घोषणा के साथ ही पूरी बात सामने आ गई, तो ऐसा नहीं है'।

Kareena Kapoor: करीना कपूर की सबसे ज्यादा कामयाब फिल्में, शीर्ष पर नौ साल बाद भी काबिज है ये नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

Jayam Ravi broke his silence on affair with Kenisha Francis said it is not right to drag anyone name
जयम रवि - फोटो : इंस्टाग्राम @ jayamravi_official
पहले घर पर भेजा था नोटिस
जयम ने कहा, 'उन्होंने अपने वकील के माध्यम से आरती को तलाक का नोटिस भेजा था, जिसे उनके पिता ने स्वीकार कर लिया था। उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी के इस दावे को खारिज कर दिया कि सार्वजनिक घोषणा पर चर्चा नहीं की गई और बताया कि कैसे उनके माता-पिता दोनों वहां मौजूद थे'। फिर ये कैसे सच हुआ कि किसी को पता नहीं था और सोशल मीडिया से पता चला है।

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने की शाहिद कपूर की तारीफ, बोलीं- उनके बिना 'जब वी मेट' पूरी नहीं हो पाती

विज्ञापन

Jayam Ravi broke his silence on affair with Kenisha Francis said it is not right to drag anyone name
जयम रवि - फोटो : इंस्टाग्राम
बेटे के साथ जन्मदिन न मनाने का आरोप झूठा
उन्होंने बताया, 'आरव का जन्मदिन जून में था और मैं उसे मनाने के लिए चेन्नई में था। जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें भी हैं। वे कहते हैं कि मेरी कार को अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग शहरों में देखा गया था। मुझे अपनी कार को जहां भी ले जाना है, ले जाने का पूरा अधिकार है। आखिरकार, मैंने उसे अपनी मेहनत की कमाई से खरीदा है। साथ ही, मैंने आरव के साथ इस मुद्दे पर खुलकर बात की है क्योंकि अयान ऐसी चीजों को समझने के लिए बहुत छोटा है। आरव जाहिर तौर पर चाहता है कि हम साथ रहें'।

Rajinikanth: 73 साल की उम्र में जमकर थिरके रजनीकांत, सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा वीडियो

Jayam Ravi broke his silence on affair with Kenisha Francis said it is not right to drag anyone name
जयम रवि और आरती रवि - फोटो : ट्विटर
किसी का नाम घसीटना ठीक नहीं
जयम रवि से जब गायिका केनिशा फ्रांसिस को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'किसी का नाम घसीटना ठीक नहीं है। मैं उस व्यक्ति को जानता हूं क्योंकि मैं आध्यात्मिक केंद्र खोलना चाहता था। जिस व्यक्ति का नाम इंटरनेट पर घूम रहा है, वह एक प्रशिक्षित मनोवैज्ञानिक है, जिसने कई लोगों को अवसाद से बाहर निकाला है। यह ठीक नहीं है। मैं निश्चित रूप से अपने जीवन में एक बाधा से टकराया हूं, लेकिन यह अंत नहीं है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed