{"_id":"66ee8fb0fd894c4c0a01aa46","slug":"vettaiyan-actor-rajinikanth-dance-on-manasilayo-song-video-went-viral-on-social-media-2024-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajinikanth: 73 साल की उम्र में जमकर थिरके रजनीकांत, सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा वीडियो","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Rajinikanth: 73 साल की उम्र में जमकर थिरके रजनीकांत, सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा वीडियो
Sat, 21 Sep 2024 02:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 21 Sep 2024 02:55 PM IST
सार
रजनीकांत जल्द ही फिल्म वेट्टैयन में नजर आने वाले हैं। यह अमिताभ बच्चन की डेब्यू तमिल फिल्म है। हाल ही में इस फिल्म के ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रजनीकांत जमकर थिरकते हुए नजर आए।
विज्ञापन
रजनीकांत
- फोटो : एक्स
विस्तार
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत जल्द ही अपनी 170वीं फिल्म वेट्टैयन में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म के ऑडियो लॉन्च का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रजनीकांत ने भाषण के साथ अपने खास डांस से भी लोगों के दिल जीत लिए।
Highest Grossing Sequel Movies: इन भारतीय फिल्मों के सीक्वल ने की सबसे ज्यादा कमाई, टूटते चले गए रिकॉर्ड
73 साल की उम्र में जमकर थिरके रजनीकांत
इस समारोह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रजनीकांत अपनी आगामी फिल्म के हिट 'मनसिलायो' गाने पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। गाने में 73 वर्षीय अभिनेता को 33 वर्षीय संगीतकार अनिरुद्ध के साथ गाने का हुक स्टेप करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, वीडियो के अंत में संगीतकार रजनीकांत के पैर छूते दिखते हैं, जिसके बाद अभिनेता उन्हें गले लगा लेते हैं।
विज्ञापन
रजनीकांत की कई फिल्मों में संगीत दे चुके हैं अनिरुद्ध
अनिरुद्ध ने इससे पहले भी रजनीकांत कई फिल्मों में संगीत दिया है। 'पेट्टा', 'दरबार' और नेल्सन के निर्देशन में बनी 'जेलर' जैसी फिल्मों के गानों को लोगों ने खूब पसंद किया था। वेट्टैयन का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल ने किया है, जिन्होंने पिछली बार प्रशंसित तमिल कोर्टरूम ड्रामा फिल्म जय भीम का निर्देशन किया था। इस फिल्म में सूर्या ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
वर्षों बाद साथ दिखेंगे अमिताभ-रजनीकांत
वेट्टैयन में अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में हैं। यह उनकी पहली तमिल फिल्म है। उनके अलावा इसमें फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह, दुशारा विजयन और वीजे रक्षण ने भी हैं। अमिताभ बच्चन और रजनीकांत वर्षों बाद इस फिल्म में साथ दिखने जा रहे हैं। आखिरी बार दोनों ने साल 1991 की फिल्म हम में काम किया था। वेट्टाइयां 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
Saripodhaa Sanivaaram: नानी के फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी 'सारिपोधा सानिवारम'

#ThalaivarRajinikanth @rajinikanth Dance Movement For #Manasilaayo Song with Rock Star @anirudhofficial @LycaProductions @tjgnan @ManjuWarrier4 @RIAZtheboss #Vettaiyan #VettaiyanAudioLaunch #VettaiyanTheHunter #Rajinikanth #AnirudhRavichander #SuperstarRajnikanth pic.twitter.com/QEjXbTAXkT
— Official RajiniKanth Network Team© (@RajiniNetwork) September 20, 2024