फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jasmine Bhasin reaction on to netizens who accused her of getting lip injections know details

Jasmine Bhasin: क्या जैस्मिन भसीन ने वाकई कराई है लिप सर्जरी? नेटिजन्स के दावों पर आया अभिनेत्री का रिएक्शन

Thu, 19 Jun 2025 11:40 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 19 Jun 2025 11:40 AM IST
सार

Jasmine Bhasin Reaction On Getting Lip Injections: अभिनेत्री जैस्मिन भसीन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया। उसमें उनका लुक देखकर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि अभिनेत्री ने लिप सर्जरी कराई है। उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। जानिए इस पर जैस्मिन ने क्या जवाब दिया?

विज्ञापन
Jasmine Bhasin reaction on to netizens who accused her of getting lip injections know details
जैस्मिन भसीन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री जैस्मिन भसीन इस महीने अपना जन्मदिन मनाएंगी। अपने स्पेशल दिन का वे बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। कल बुधवार को उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा, 'अभी दस दिन का इंतजार बाकी है'। अभिनेत्री के लुक पर नेटिजन्स ने गौर किया और दावा करने लगे कि उन्होंने लिप सर्जरी कराई है। इस पर जैस्मिन ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

नेटिजन्स ने किया जैस्मिन को ट्रोल
जैस्मिन भसीन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इसमें बैकग्राउंड में गाना चल रहा है, 'इंतहा हो गई इंतजार की'। आगे लिखा है, 'मूड! क्योंकि मेरे जन्मदिन में अभी दस दिन बाकी हैं।' बता दें कि जैस्मिन का बर्थडे 28 जून को है। अभिनेत्री के पोस्ट पर नेटिजन्स के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। इसी के साथ कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं कि उन्होंने अपर लिप इंजेक्शन लिए हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jasmine Bhasin (@jasminbhasin2806)

विज्ञापन
विज्ञापन

जैस्मिन बोलीं- 'इंजेक्शन नहीं...'
लिप सर्जरी के आरोप लगाकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। अभिनेत्री ने लिखा है, 'इंजेक्शन नहीं, फिल्टर'। इसके साथ लाफिंग इमोजी बनाया है। जैस्मिन के इस पोस्ट पर यूजर्स अली गोनी को भी टैग कर रहे हैं। बता दें कि अली और जैस्मिन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों ने नया घर लिया है। दोनों ने लिव-इन में रहने का फैसला किया है।

Zareen Khan: ड्रेस को लेकर ट्रोल किए जाने से जरीन खान पर भड़क गईं ये एक्ट्रेस, बोलीं- ‘अगर इतने एक्सप्रेशन…’




विज्ञापन

नेटिजन्स ने पूछा- 'शादी कब कर रहे हो?'
जैस्मिन के पोस्ट पर नेटिजन्स अली और उन्हें टैग कर पूछ रहे हैं, 'शादी कब कर रहे हो दोनों? हमें आपकी शादी का बहुत इंतजार है'। एक यूजर ने लिखा है, 'हमें इसी तरह की और वीडियोज चाहिए'। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी बर्थडे रील देखने का इंतजार है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed