फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Janhvi Kapoor slams met gala 2025 trollers for saying Chandivalification Of met

Janhvi Kapoor: भारतीय सेलेब्स को ट्रोल करने वालों को जान्हवी का करारा जवाब, कहा- हमारी ड्रेस सबसे शानदार थी

Wed, 07 May 2025 12:57 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 07 May 2025 12:57 PM IST
सार

Met Gala 2025: बॉलीवुड अभिनेत्री ने जान्हवी कपूर ने हाल ही में उन नेटिजन्स पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, जो ‘मेट गाला’ में बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए भारतीय सेलेब्स को ट्रोल कर रहे थे। मशहूर फैशन समीक्षक डाइट सब्या ने अपने पोस्ट में इस तरह के कमेंट पर सवाल उठाए।
 

विज्ञापन
Janhvi Kapoor slams met gala 2025 trollers for saying Chandivalification Of met
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने उन नेटिजन्स पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, जो ‘मेट गाला’ में बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए भारतीय सेलेब्स को ट्रोल कर रहे थे। ‘मेट गाला 2025’ में शाहरुख खान, कियारा आडवाणी, दिलजीत दोसांझ, प्रियंका चोपड़ा और कई अन्य सेलेब्स शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद इंटरनेट पर कुछ लोगों ने इसे मेट का चांदीवेलिफिकेशन (चांदीकरण) कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DietSabya® (@dietsabya)



जान्हवी कपूर ने ट्रोलर्स की आलोचना की
मशहूर फैशन समीक्षक डाइट सब्या ने अपने पोस्ट में इस तरह के कमेंट पर सवाल उठाए। इस मुद्दे पर जान्हवी कपूर ने भी अपनी राय रखते हुए भारतीय सेलेब्स की उपस्थिति पर सवाल उठाने वालों की आलोचना की। जान्हवी ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यह सही समय था। हमारे आर्टिस्ट और डिजाइनर दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं, वह मेट जैसे वैश्विक मंच पर सुर्खियों के हकदार हैं। हमारे आइकन भी हैं।" 

जान्हवी कपूर ने जताया गर्व
अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘क्या हमें इस बात पर खुश नहीं होना चाहिए कि हमें आखिरकार अपना हक मिल रहा है, बजाय इसके कि हम इस बात पर दुखी हों कि इस मंच पर अपने ही लोगों को देखकर यह थोड़ा कम महत्वाकांक्षी लग रहा है? क्या मैं कह सकती हूं कि हमारी ड्रेस सबसे शानदार थी। दशकों से हमारे आर्टिस्ट के काम को हमारे देश से निर्यात किया जाता रहा है और बिना किसी क्रेडिट के वैश्विक मंचों पर रखा जाता रहा है।  दशकों से उन्होंने हमारे कपड़े, हमारी कढ़ाई, हमारे वस्त्र, हमारे आभूषण उधार लिए हैं और इसे एक ऐसी रचना के रूप में प्रस्तुत किया है, जिसके वे असली मालिक हैं। मुझे खुशी है कि हमारे लोगों को आखिरकार हमारे काम और विरासत का इतना प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल रहा है। कुछ भी हो मेट में हमारे कलाकारों और परिधानों को देखकर मुझे जो गर्व की अनुभूति हुई, उसने पूरे मेट को और भी जादुई बना दिया।’ यूजर्स ने जान्हवी कपूर के इंडस्ट्री के लिए खड़े होने की सराहना की। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sabyasachi (@sabyasachiofficial)



ये भारतीय ‘मेट गाला 2025’ में शामिल हुए 
मंगलवार को शाहरुख खान समेत कई सितारों शिरकत की। कियारा आडवाणी ने इस कार्यक्रम में अपना बेबी बंप दिखाते हुए अपनी चमक बिखेरी। ऐसा करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं। दिलजीत दोसांझ ने आइवरी महाराजा लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। प्रियंका चोपड़ा जोनास पांचवीं बार मेट में शामिल हुईं, ईशा अंबानी, मनीष मल्होत्रा, सब्यसाची मुखर्जी, मोना पटेल और अन्य लोगों ने भी ‘मेट गाला 2025’ में शिरकत की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed