{"_id":"667a4989127493cc08081fb5","slug":"janhvi-kapoor-is-impressed-of-ntr-dancing-skills-both-will-feature-in-koratala-siva-directorial-devara-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Devara: जूनियर एनटीआर के डांस से प्रभावित हैं जान्हवी कपूर, 'देवरा' में नजर आएगी दोनों की जोड़ी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Devara: जूनियर एनटीआर के डांस से प्रभावित हैं जान्हवी कपूर, 'देवरा' में नजर आएगी दोनों की जोड़ी
Tue, 25 Jun 2024 10:08 AM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:08 AM IST
सार
एनटीआर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा' में उनके साथ हिंदी फिल्म अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी नजर आने वाली हैं। हाल में ही विदेश में फिल्म के एक गाने की शूटिंग कर अभिनेता वापस आए हैं।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर-एनटीआर
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
'देवरा' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की ये फिल्म लगातार सुर्खियों में है। इस फिल्म में पहली बार ये जोड़ी पर्दे पर नजर आने वाली है, जिसको लेकर दोनों कलाकारों के फैंस काफी उत्साहित हैं। हाल में एनटीआर विदेश यात्रा से वापस आए हैं, वह जान्हवी कपूर के साथ एक गाने की शूटिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
एनटीआर के डांस से प्रभावित हैं जान्हवी
फिल्म निर्माता भली-भांति जानते हैं कि दोनों कलाकार के फैंस इस जोड़़ी को पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित है। इसलिए फिल्म में दोनों पर एक रोमांटिक गाना भी फिल्माया जा रहा है, जो इनके फैंस के लिए एक शानदार अनुभव होने वाला है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जान्हवी एनटीआर की डांसिंग से काफी प्रभावित हुई हैं। अभिनेता ने गाने के डांस स्टेप्स एक बार में ही सीख लिए, जबकि अभिनेत्री को इसके लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ा।
विज्ञापन
Karan Johar: अनन्या पांडे के पिता का किरदार निभाना चाहते हैं करण जौहर, बोले- 'मेरे लिए उम्र कोई बाधा नहीं है'
विज्ञापन
जान्हवी स्टेप्स तैयार करके आती थीं ताकि समय बर्बाद ना हो
फिल्म के एक गाने को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जान्हवी खुद एक प्रशिक्षित डांसर हैं, लेकिन फिर भी उन्हें इस गाने के दौरान थोड़ी मुश्किलें हुईं। वहीं, एनटीआर ने उन्हें अपनी डांसिग स्किल्स से काफी हैरान किया। इसके अलावा रिपोर्ट्स में कहा गया कि सेट पर जान्हवी काफी अच्छे से तैयार हो कर आती थीं, ताकि वो स्टेप्स सही से कर सकें। इससे सेट पर किसी का समय बर्बाद नहीं होता था।
The Girlfriend: रश्मिका मंदाना की 'द गर्लफ्रेंड' पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म में कैमियो करेगी यह अभिनेत्री
27 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
बताते चलें कि 'देवरा' का निर्देशन कोर्टला शिवा कर रहे हैं। यह 'जनता गराज' के बाद उनकी दूसरी फिल्म है। 'जनता गराज' में भी एनटीआर ने काम किया था। अब 'देवरा' में वह एक खतरनाक अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में हिंदी फिल्मों के कलाकार सैफ अली खान और जान्हवी कपूर भी दिखेंगे। दोनों की यह डेब्यू तेलुगु फिल्म है। फिल्म की कहानी समुद्र के रास्ते में होने वाली तस्करी पर आधारित हो सकती है। फिल्म इस साल 27 सितंबर को रिलीज हो रही है।
Anil Kapoor: फीस में कटौती के लिए तैयार रहते हैं अनिल कपूर, निर्माता तंग न हो, इसलिए फ्री में भी किया काम