फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anil Kapoor is always ready to cut his fees he even works for free in many movies to support the producer

Anil Kapoor: फीस में कटौती के लिए तैयार रहते हैं अनिल कपूर, निर्माता तंग न हो, इसलिए फ्री में भी किया काम

Tue, 25 Jun 2024 09:05 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Tue, 25 Jun 2024 09:05 AM IST
सार

अनिल कपूर ने कहा कि उन्होंने बिना पैसा लिए भी फिल्में की है और वो हमेशा से फीस में कटौती के लिए तैयार रहे हैं। 

विज्ञापन
Anil Kapoor is always ready to cut his fees he even works for free in many movies to support the producer
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता और 'बिग बॉस ओटीटी 3' के होस्ट अनिल कपूर ने फिल्मी कलाकारों द्वारा ली जाने वाली मोटी फीस को लेकर बातचीत की है। इन दिनों इस मामले पर कई निर्माता और निर्देशकों ने अपनी राय रखी है। इनमें करण जौहर और अनुराग कश्यप भी शामिल हैं और अब अनिल कपूर का नाम भी उन लोगों की सूची में जुड़ा गया है।

विज्ञापन


ज्यादा फीस के कारण बजट पर पड़ता है असर
एक हालिया साक्षात्कार में, अनिल कपूर ने कहा कि फिल्म निर्माता ज्यादा फिल्में बना सकें, इसके लिए जरुरी है कि कलाकारों, तकनीकी काम करने वालों और खास तौर से सितारों को अपनी फीस और माँगों के बारे में सोचना चाहिए। अनिल कपूर 'बधाई हो बधाई', 'गांधी माई फादर', 'आयशा', 'वीरे दी वेडिंग' और 'खूबसूरत' समेत कई फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं और आर्थिक तंगी से दो-चार हो चुके हैं। अनिल ने कहा कि ज्यादा फीस के कारण बजट पर काफी असर पड़ता है और वो बतौर निर्माता इस स्थिति का सामना कर चुके हैं।
विज्ञापन


जैसा काम करना चाहते थे उसके लिए पैसा लगाना मुश्किल हो गया
करण जौहर का जिक्र करते हुए अनिल कपूर ने कहा कि उन्होंने इन दिनों कलाकारों द्वारा ली जा रही ज्यादा फीस के बारे में जो कहा उससे वो सहमत हैं। इसके साथ ही अनिल ने कहा कि उनके फिल्म निर्माता पिता, उनके परिवार और उन्होंने खुद भी बढ़िया फिल्म बनाने की कोशिश में मुश्किलों का सामना किया है। कलाकारों की फीस इतनी ज्यादा थी कि जैसा काम करना चाहते थे, उसके लिए पैसा लगाना लगभग असंभव हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Ranveer Singh: बेबीमून मनाने के बाद लौटे दीपिका और रणवीर, एयरपोर्ट पर होने वाले पापा पत्नी को संभालते आए नजर

मुफ्त में की हैं कई फिल्में
अनिल कपूर ने कहा कि उन्होंने बिना पैसा लिए भी फिल्में की है और वो हमेशा से फीस में कटौती के लिए तैयार रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि जब उन्होंने निर्माताओं का समर्थन करने के लिए एक भी रुपया फीस के तौर पर नहीं लिया। अनिल ने बताया कि कई कलाकार ऐसा कर चुके हैं।

Box Office Collection: मंडे टेस्ट में फेल हुई इश्क विश्क रिबाउंड, चंदू चैंपियन-मुंजा की कमाई में भी आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed