फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jai Hanuman new poster out on gudi padwa prasanth varma rishabh shetty teja sajja

Jai Hanuman: पत्थर पर ‘श्री राम’ सामने पूजा की थाली, गुड़ी पड़वा पर ‘जय हनुमान’ का नया पोस्टर जारी

Sun, 30 Mar 2025 08:09 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 30 Mar 2025 08:09 PM IST
सार

Jai Hanuman: ‘गुड़ी पड़वा’ पर प्रशांत वर्मा की ‘जय हनुमान’ का नया पोस्टर निर्माताओं ने जारी किया। पोस्टर के साथ त्योहार की शुभकामनाएं भी दी। 
 

विज्ञापन
Jai Hanuman new poster out on gudi padwa prasanth varma rishabh shetty teja sajja
जय हनुमान - फोटो : इंस्टाग्राम @prasanthvarmaofficial

विस्तार

प्रशांत वर्मा की ‘हनुमान’ का सीक्वल ‘जय हनुमान’ अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में है। ‘हनुमान’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसमें तेजा सज्जा ने मुख्य भूमिका निभाई है। वहीं, इसके सीक्वल में ‘कांतारा’ के अभिनेता ऋषभ शेट्टी भी जुड़ चुके हैं। पिछले साल अक्तूबर में फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर निर्माताओं ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया। अब ‘गुड़ी पड़वा’ के अवसर पर निर्माताओं ने इसका एक और पोस्टर जारी किया है। 

विज्ञापन


‘गुड़ी पड़वा’ पर जारी हुआ नया पोस्टर 
‘गुड़ी पड़वा’ के पर्व पर निर्माताओं ने फैंस को शुभकामना देते हुए  इसका नया पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर पर एक पत्थर पर ‘श्री राम’ लिखा हुआ है। आस-पास पूजा का सामान रखा है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “आप सब को गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं। भगवान राम के प्रति हनुमान की असीम भक्ति इस शुभ दिन पर हमारे दिलों में साहस, करुणा और संतुलन की भावना प्रज्वलित करे।”

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Prasanth Varma (@prasanthvarmaofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन



यह खबर भी पढ़ें: Karan-Tejasswi: करण ने बताई तेजस्वी की सबसे अच्छी बात, दिलचस्प रही थी गर्लफ्रेंड की मां से पहली मुलाकात


ऋषभ शेट्टी का पहला लुक
निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी करते हुए ऋषभ शेट्टी के फिल्म में जुड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'त्रेता युग की प्रतिज्ञा, जो कलयुग में अवश्य पूरी होगी'। ऋषभ शेट्टी ने अपने अभिनय कौशल से ‘कांतारा’ में सभी को प्रभावित किया। जब वह इस पौराणिक कथा से प्रेरित फिल्म से जुड़े तो इसने फैंस की उम्मीदों को बढ़ा दिया। 


यह खबर भी पढ़ें: Sikandar: कल रात ही ऑनलाइन लीक हो गई थी 'सिकंदर', कोमल नाहटा ने बताया पाइरेसी से हुए नुकसान का पूरा मामला


‘हनुमान’ कलेक्शन
प्रशांत वर्मा की ‘हनुमान’ साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से भारत में 201.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। प्रशांत वर्मा के सिनेमैटिक यूनिवर्स की यह फिल्म पौराणिक सुपरहीरो आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed