फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sikandar got pirated online last night before release Trade analyst Komal Nahta reacts salman khan film loss

Sikandar: कल रात ही ऑनलाइन लीक हो गई थी 'सिकंदर', कोमल नाहटा ने बताया पाइरेसी से हुए नुकसान का पूरा मामला

Sun, 30 Mar 2025 07:09 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 30 Mar 2025 07:09 PM IST
सार

Sikandar Leaked: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' रिलीज से पहले शनिवार की रात को ही ऑनलाइन लीक हो गई थी। कोमल नाहटा ने कहा कि उन्होंने शुरू में लीक के बारे में पता लगाया था। 

विज्ञापन
Sikandar got pirated online last night before release Trade analyst Komal Nahta reacts salman khan film loss
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

सलमान खान अभिनीत एक्शन थ्रिलर 'सिकंदर' बड़ी उम्मीदों के साथ रविवार की सुबह सिनेमाघरों में उतरी, लेकिन कुछ ही घंटों में पाइरेसी के मुद्दों की शिकार हो गई। टेलीग्राम समूहों सहित कई अवैध प्लेटफार्मों ने कथित तौर पर फिल्म को ऑनलाइन लीक कर दिया, अवैध डाउनलोड और स्ट्रीमिंग लिंक पेश किए। अब इस बारे में फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने बात की है।

विज्ञापन
Trending Videos

पाइरेसी पर क्या बोले कोमल
कोमल नाहटा ने कहा कि उन्होंने शुरू में लीक के बारे में पता लगाया था, लेकिन सोशल मीडिया पर इसके बारे में तुरंत पोस्ट करने से परहेज किया, क्योंकि वह सौ प्रतिशत सुनिश्चित होना चाहते थे। उन्होंने कहा, 'कल रात जब मैं ट्रेड में था, मैंने पाया कि फिल्म पहले ही लीक हो चुकी थी। लेकिन मैंने इसके बारे में तुरंत ट्वीट नहीं किया, क्योंकि मैं 100 प्रतिशत सुनिश्चित होना चाहता था। कभी-कभी केवल कुछ दृश्य लीक होते हैं और यदि आप इसे पूर्ण लीक कहते हैं तो यह अनावश्यक घबराहट पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म को हुआ भारी नुकसान
एएनआई से बात करते हुए कोमल नाहटा ने आगे कहा, 'आज सुबह मैंने ट्रेड से जुड़े सात या आठ लोगों से बात की और उन्होंने पुष्टि की कि फिल्म लीक हो गई है। मुझे यह भी बताया गया कि साजिद नाडियाडवाला और अधिकृत टीम ने कई पाइरेसी वेबसाइटों से फिल्म को हटाने के लिए कड़ी मेहनत की है, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था। यह बहुत तेजी से फैलता है।'
Vijay Sethupathi: उगादि के पर्व पर पुरी ने की विजय सेतुपति के साथ फिल्म की घोषणा, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग

विज्ञापन

कैसे पहुंचता है फिल्म को नुकसान
कोमल नाहटा ने यह भी बताया कि कैसे पाइरेसी किसी फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है, खासकर जब यह रिलीज के समय के आसपास होती है। उन्होंने कहा, 'क्या होता है कि कभी एक हफ्ते बाद दो हफ्ते बाद फिल्म पाइरेटेड होती है और पाइरेसी वाली कॉपी आपके पास आ जाती है। ये तो रिलीज से पहले और रिलीज के दिन तो जरूर होंगे। फ्री में अगर आपके फोन में सलमान खान की फिल्म रिलीज हो रही है। उसी दिन आपके मोबाइल में फ्री आ गई है तो आप सिनेमा हॉल क्यों जाएंगे।'
Vidyut Jammwal: कुणाल कामरा के समर्थन में आए विद्युत जामवाल, बोले- कोई कमाल आर खान से सवाल क्यों नहीं करता? 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed