Nikita Roy Screening: फिल्म 'निकिता रॉय' की रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग, जैकी भगनानी सहित ये सेलेब हुए शामिल
Nikita Roy Movie Screening: फिल्म 'निकिता रॉय' की रिलीज को सिर्फ एक दिन बाकी है। सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन रामपाल अभिनीत इस फिल्म की आज बुधवार को स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां कई सेलेब्स शामिल हुए
विस्तार
सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन रामपाल की फिल्म 'निकिता रॉय' सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। इसका निर्देशन सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा ने किया है। फिल्म 18 जुलाई 2025 को रिलीज होगी। इससे पहले बुधवार रात फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। इसमें जैकी भगनानी शामिल हुए।
भगनानी भाईयों ने दिए पोज
फिल्म 'निकिता रॉय' को निक्की भगनानी और विक्की भगनानी ने 'निकी विक्की भगनानी फिल्म्स' के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इस मौके पर भाई जैकी भगनानी फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल होने पहुंचे। तीनों ने साथ में पैपराजी को पोज दिए। यह वीडियो विरल भियानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
सुपरनैचुरल फिल्म है 'निकिता रॉय'
फिल्म 'निकिता रॉय' एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है। सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन रामपाल के अलावा इस फिल्म में परेश रावल और सुहैल नय्यर भी हैं। पहले इस फिल्म को 27 जून को रिलीज किया जाना था, मगर अचानक रिलीज डेट टल गई। अब यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में आ रही है। देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है।
SS Rajamouli: 'जूनियर' के इवेंट में शामिल हुए एसएस राजामौली, निर्देशक ने की जेनेलिया और श्रीलीला की तारीफ
फिलहाल फिल्म की स्क्रीनिंग में भगनानी ब्रदर्स को साथ देख नेटिजन्स दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं। नेटिजन्स हार्ट और फायर इमोजी बना रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म के जरिए कुश सिन्हा निर्देशन में डेब्यू कर रहे हैं। बता दें कि 18 जुलाई को थिएटर्स में और भी कई फिल्में दस्तक देने वाली हैं। इनमें अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' और अहान पांडे की 'सैयारा' भी हैं। यह अहान पांडे की डेब्यू फिल्म है। वहीं, अनुपम खेर लंबे अरसे बाद निर्देशन में लौटे हैं। दोनों ही फिल्मों की जबर्दस्त चर्चा है। ऐसे में 'निकिता रॉय' के लिए राह आसान नहीं है।