फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   SSMB29 Director SS Rajamouli praises Genelia Dsouza is timeless Sreeleela is a superstar at film junior event

SS Rajamouli: 'जूनियर' के इवेंट में शामिल हुए एसएस राजामौली, निर्देशक ने की जेनेलिया और श्रीलीला की तारीफ

Wed, 16 Jul 2025 11:31 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 16 Jul 2025 11:31 PM IST
सार

Film Junior Pre Release Event: हैदराबाद में फिल्म जूनियर के प्री-रिलीज इवेंट में मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा और साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला की जमकर तारीफ की।
 

विज्ञापन
SSMB29 Director SS Rajamouli praises Genelia Dsouza is timeless Sreeleela is a superstar at film junior event
जूनियर फिल्म - फोटो : X

विस्तार

जूनियर फिल्म तेलुगु सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसे राधा कृष्ण ने बनाया है। हाल ही में फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट हैदराबाद में हुआ। इस इवेंट के दौरान एस एस राजामौली के साथ जेनिलिया डिसूजा और श्रीलीला भी नजर आईं। 
विज्ञापन

 

फिल्म जूनियर को लेकर एसएस राजामौली की राय
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, एस एस राजामौली ने कहा कि 1,000 स्क्रीनों पर फिल्म 'जूनियर' का रिलीज होना बड़ी बात है और यह दर्शकों की रुचि दिखाता है। उन्होंने जेनेलिया की तारीफ करते हुए कहा कि वह हमेशा की तरह खूबसूरत और सदाबहार हैं। उन्होंने किरीटी की पहली फिल्म की भी प्रशंसा की और कहा कि वह बहुत आगे जाएंगी। राजामौली ने श्रीलीला को भविष्य का सुपरस्टार बताया और उनके डांस की तारीफ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म जूनियर
फिल्म जूनियर 18 जुलाई, 2025 को रिलीज होगी। यह फिल्म कन्नड़ भाषा में बनी है। इस फिल्म में श्रीलीला मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन राधा कृष्ण ने किया है। 
 
विज्ञापन

एसएस राजामौली की फिल्म
एसएस राजामौली जल्द ही अपनी एक्शन फिल्म 'SSMB29' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में साउथ स्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में महेश के अलावा प्रियंका चोपड़ा और साउथ एक्टर पृथ्वी सुकुमारन नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Homebound: करण जौहर ने शेयर की खुशखबरी, टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा 'होमबाउंड' का प्रदर्शन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed