{"_id":"68734f2cd9f65e69400548c4","slug":"jackie-shroff-joins-kartik-aaryan-ananya-pandays-tu-meri-mai-tera-mai-tera-tu-meri-2025-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म से जुड़े जैकी श्रॉफ, अभिनेता ने वीडियो के जरिए दी जानकारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म से जुड़े जैकी श्रॉफ, अभिनेता ने वीडियो के जरिए दी जानकारी
Sun, 13 Jul 2025 11:46 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:46 AM IST
सार
Jackie Shroff joins Kartik Aaryan Film: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' की शूटिंग कर रहे हैं। अब इस फिल्म से जैकी श्रॉफ भी जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
जैकी श्रॉफ, कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जारी है। ऐसे में अब इस फिल्म से जाने माने अभिनेता जैकी श्रॉफ भी जुड़ गए हैं। इसकी जानकारी कार्तिक आर्यन ने खुद अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट से दी है।
कार्तिक आर्यन ने शेयर किया वीडियो
कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो के जरिए बताया है कि उनकी फिल्म में जैकी श्रॉफ की एंट्री हुई है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर सेट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक और जैकी एक गाने पर मजे कर रहे हैं। जैकी श्रॉफ ने टोपी और चश्मा लगाया है। वह दर्शकों को फ्लाइंग किस दे रहे हैं।
कार्तिक आर्यन ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है 'लाइट, कैमरा और द ओजी 'हीरो'। 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी'।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
Trending Videos
मेकर्स ने शेयर किया पहला लुक
इससे पहले फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म के सेट से कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे का पहला लुक जारी किया था। पोस्टर में नजर आ रहा था कि दोनों ने अपने हाथ में पासपोर्ट लिया हुआ था और समुद्र के किनारे एक दूसरे को किस कर रहे थे। पोस्टर से लग रहा था कि यह फिल्म रोमांटिक होने वाली है।

फिल्म के बारे में
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' वैलेंटाइन डे के मौके पर 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। इसकी कहानी अभी गुप्त रखी गई है। समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित यह फिल्म, कार्तिक आर्यन और समीर विद्वांस की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 'सत्यप्रेम की कथा' में काम किया था।
यह खबर भी पढ़ें: R Madhavan: अब रोमांटिक फिल्मों में नजर नहीं आएंगे आर माधवन? बताई यह बड़ी वजह

कार्तिक और जैकी का काम
आने वाले महीनों में, कार्तिक 'फुकरे' फेम निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित 'नागजिला' में भी नजर आएंगे। 'नागजिला' 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
दूसरी ओर, जैकी श्रॉफ जल्द ही अनुपम खेर द्वारा निर्देशित 'तन्वी द ग्रेट' में नजर आएंगे। यह फिल्म 18 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।