फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   IPL Team Punjab Kings Owner Preity Zinta Controversy Shreyas Iyer Sanjay Bangar PM Modi Indian Cricket Team Te

Preity Zinta: श्रेयस अय्यर से लेकर कांग्रेस पर बयान देकर सुर्खियों में आईं प्रीति जिंटा, तुषार से जताया ऐतराज

Thu, 27 Mar 2025 06:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 27 Mar 2025 06:28 PM IST
सार

Preity Zinta Statement: प्रीति जिंटा बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स की मालिकिन भी हैं। हाल ही में उनके कई बयान मीडिया की सुर्खियां बने हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
IPL Team Punjab Kings Owner Preity Zinta Controversy Shreyas Iyer Sanjay Bangar PM Modi Indian Cricket Team Te
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम @realpz

विस्तार

इन दिनों आईपीएल चल रहा है। एक्ट्रेस और पंजाब किंग्स टीम की मालिक प्रीति जिंटा तब चर्चा में आईं जब उन्होंने टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ की। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 97 रन बनाए। उनके रन की बदौलत टीम ने मैच जीत लिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी दिया गया। जहां कई लोगों ने श्रेयस के सेंचुरी न पूरी होने पर उनकी आलोचना की तो वहीं प्रीति ने अपने बयान से लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा 'टूर्नामेंट की शानदार शुरूआत। कुछ 97 रन की पारियां शतक से बेहतर होती हैं। श्रेयस को सलाम है।' इससे पहले भी प्रीति जिंटा ने बयानों से सुर्खियां बटोरी हैं।  
विज्ञापन

विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी को दिया जवाब
इसी साल फरवरी में कांग्रेस पार्टी की तरफ से इल्जाम लगाया गया कि प्रीति जिंटा के भारतीय जनता पार्टी की करीबी की वजह से 18 करोड़ रुपये माफ कर दिए गए। कांग्रेस पार्टी ने ये भी इल्जाम लगाया था कि उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट भाजपा से जोड़ा है। इस पर प्रीति जिंटा ने कांग्रेस को जवाब देत हुए लिखा था 'मैं अपना सोशल मीडिया अकाउंट खुद ऑपरेट करती हूं और फर्जी खबरों को बढ़ावा देने के लिए आपको पर शर्म आती है। किसी ने मेरा कुछ भी या कोई लोन माफ नहीं किया। बैंक से एक लोन लिया गया था, जिसे पूरी तरह से वापस भी कर दिया गया और ये बात 10 साल पुरानी है।' प्रीति का ये जवाब मीडिया में खूब छाया था।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोगों को जज न करने की दी सलाह
इसी साल प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर लोगों से बात की। इस पर लोगों ने उन्हें जज किया। इससे प्रीति जिंटा आहत हो गईं। उन्होंने इसके जवाब में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा 'आज कल हो क्या रहा है सोशल मीडिया पर? अगर कोई एआई बोट से पहली चैट करता है तो लोग सोचते हैं यह पेड प्रमोशन है। अगर आप पीएम की तारीफ करते हैं तो भक्त बोला जाता है और अगर आप प्राउड हिंदू या इंडियन हैं तो आपको अंध भक्त कहा जाता है। लोग जैसे हैं उन्हें वैसे एक्सेप्ट करो, ना कि जैसा हम सोचते हैं वैसा हम उन्हें बनाएं। हमें चिल रहने की जरूरत है, बस खुशी-खुशी बात करें एक दूसरे के साथ।' प्रीति की इसे पोस्ट पर भी सुर्खियां बनीं थीं।
 
विज्ञापन

IPL Team Punjab Kings Owner Preity Zinta Controversy Shreyas Iyer Sanjay Bangar PM Modi Indian Cricket Team Te
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
कॉस्मेटिक सर्जरी वाले बयान पर भड़क गईं थीं प्रीति
प्रीति जिंटा तब भी सुर्खियों में आईं थीं, जब एक्टर तुषार कपूर ने साल 2011 में 'कॉफी विद करण' शो में प्रीति के बारे में कमेंट किया था। दरअसल करण जौहर ने तुषार से पूछा कि कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में सुनते ही आपके मन में क्या ख्याल आता है? इस पर तुषार ने प्रीति जिंटा का नाम लिया था। तुषार के मुताबिक इस मामले में फौरन प्रीति ने प्रतिक्रिया दी थी। तुषार के मुताबिक प्रीति जिंटा ने उन्हें फोन किया था और इस पर नाराजगी जताई थी। इस पर तुषार ने उनसे कहा था कि ये सिर्फ मजाक था और कुछ नहीं। इसके बाद तुषार ने प्रीति से माफी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed