फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Imtiaz Ali talks about Chamkila said he was always seen as the servant of the masses and never as a star

Imtiaz Ali: इम्तियाज अली बेहद प्रभावित हैं 'चमकीला' की जिंदगी से, बोले- उन्होंने खुद को कभी स्टार समझा ही नहीं

Wed, 24 Apr 2024 11:39 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 24 Apr 2024 11:39 PM IST
सार

दर्शकों को इम्तियाज की यह फिल्म काफी पसंद भी आ रही है। पिछले दिनों अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक कहते हैं, 'मैंने जब 'चमकीला' को बनाने का फैसला किया था तब मैंने ये सोच लिया था कि मैं उनके संघर्ष को पूरी सच्चाई के साथ दिखाऊंगा।

विज्ञापन
Imtiaz Ali talks about Chamkila said he was always seen as the servant of the masses and never as a star
अमर सिंह चमकीला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इम्तियाज अली इन दिनों अपनी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उन्होंने पंजाबी गायक 'चमकीला' की जिंदगी के उन पहलुओं को दिखाया है जिनपर आज से पहले कभी बातें नहीं हुईं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वे खुलकर चमकीला की जाति से लेकर उसके व्यवहार के बारे में बातें करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


'चमकीला' ने कभी किसी को ना नहीं कहा... 
इम्तियाज अली ने दिवंगत पंजाबी गायक 'अमर सिंह चमकीला' के जीवन पर एक खूबसूरत बनाई है। दर्शकों को इम्तियाज की यह फिल्म काफी पसंद भी आ रही है। पिछले दिनों अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक कहते हैं, 'मैंने जब 'चमकीला' को बनाने का फैसला किया था तब मैंने ये सोच लिया था कि मैं उनके संघर्ष को पूरी सच्चाई के साथ दिखाऊंगा। मैंने तय किया था कि 'चमकीला' कैसे अर्श से फर्श पर पहुंचा उसे पूरी ईमानदारी से पर्दे पर उतारूंगा'।  
विज्ञापन


Heeramandi: हीरामंडी से पहले देख लें तवायफों के जीवन पर बनी ये पुरानी फिल्में, एक तो भंसाली ने ही बनाई है
विज्ञापन
विज्ञापन


'विदा करो' गाना 'चमकीला' के संघर्षो की कहानी है 
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'चमकीला' में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं। दिलजीत 'अमर सिंह चमकीला' के किरदार में अलग जान डाल दिए हैं। इम्तियाज अली 'चमकीला' के बारे में बात करते हुए बताते हैं, 'देखिए 'चमकीला' एक पिछड़ी जाति से आते थे और यह बात उनके दिमाग में काफी हद तक बैठ गई थी। उन्होंने कभी भी खुद को स्टार समझा ही नहीं'।

Real Love Stories: असली प्रेम कहानी पर आधारित हैं ये फिल्में, लिस्ट में 12वीं फेल का नाम भी है मौजूद

'चमकीला' ने ना बोलना सीखा ही नहीं 
इम्तियाज अली अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'अगर 'चमकीला' ना बोलना सीख लेते तो शायद उनकी जान बच जाती'। अपनी फिल्म में इम्तियाज ने चमकीला की जाति का कई बार जिक्र किया है। इस पर निर्देशक कहते हैं, 'कभी-कभी हमें फिल्म निर्माताओं को इस देश में वास्तविक मुद्दों के बारे में बात करने की अनुमति देनी चाहिए। मुझे काफी खुशी है कि दर्शकों ने मेरी फिल्म में देखा कि इसमें उस वंचित पृष्ठभूमि का जिक्र है जहां से 'चमकीला' आता है और उन्होंने इसे सराहा भी है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed