रिलीज से पहले 'इक्कीस' की कास्ट ने अरुण खेत्रपाल को दी श्रद्धांजलि, इवेंट में सेना के जवान भी रहे मौजूद
Ikkis: वार ड्रामा 'इक्कीस' 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसमें अगस्त्य नंदा, अरुण खेत्रपाल का रोल निभाएंगे। फिल्म की कास्ट ने एक बड़ा काम किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
इवेंट में अग्स्त्य नंदा के साथ फिल्म की कास्ट ने एक टैंक का अनावरण किया। इसके बाद इवेंट में जयदीप अहलावत ने कहा 'इक्कीस का हिस्सा होना बड़ी बात है। मैं भारतीय सेना की बहुत इज्जत करता हूं।'
फिल्म 'इक्कीस' में भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी दिखाई गई है। अरुण खेत्रपाल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय सिर्फ 21 साल के थे।
अगस्त्य नंदा फिल्म में लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का रोल करेंगे। उनके साथ जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया भी अहम रोल में होंगे। इसे श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है। लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की बहादुरी को सेलिब्रेट करने के लिए, मेकर्स ने एक ट्रिब्यूट इवेंट ऑर्गनाइज किया, जिसमें इंडियन आर्मी और फिल्म की लीड कास्ट शामिल हुई।
रिलीज से पहले पूरे देश में कैंसिल हुए 'अखंडा 2' के पेड शो, मेकर्स ने बताई अहम वजह
लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस. कुशवाह और दूसरे इंडियन आर्मी ऑफिसर्स की मौजूदगी में, 'इक्कीस' के मेकर्स ने अरुण खेत्रपाल की फोटो के साथ तस्वीरें खिंचवाई।
अगस्त्य नंदा भी फिल्म में अपने सफर को याद करते हुए इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा 'इस कहानी में जो सबसे खास बात मुझे लगी, वह यह है कि अरुण खेत्रपाल कितने छोटे हैं। मुझे उम्मीद है कि जब आप यह फिल्म देखेंगे, तो आप अरुण खेत्रपाल से कुछ सीख पाएंगे। वह बहुत बहादुर, जोशीले सैनिक थे।'
1971 के युद्ध में अरुण खेत्रपाल के योगदान पर बनी फिल्म 'इक्कीस' 25 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र भी बड़े पर्दे पर आखिरी बार नजर आएंगे। एक्टर का 24 नवंबर को मुंबई में उनके घर पर निधन हो गया था।