{"_id":"66d07151b10d5aeef004e005","slug":"ic-814-actor-vijay-varma-said-captain-devi-sharan-returned-to-work-very-soon-after-hijacking-incident-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vijay Varma: हाईजैक कांड को केवल इतने दिन हुए थे और काम पर लौट आए थे कैप्टन देवी, विजय वर्मा ने किया खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vijay Varma: हाईजैक कांड को केवल इतने दिन हुए थे और काम पर लौट आए थे कैप्टन देवी, विजय वर्मा ने किया खुलासा
Thu, 29 Aug 2024 06:38 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:38 PM IST
सार
'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' वेब सीरीज में कैप्टन देवी शरण का रोल करने वाले अभिनेता विजय वर्मा ने कैप्टन के बारे में एक दिलचस्प बात साझा की है।
विज्ञापन
विजय वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @itsvijayvarma
विस्तार
अभिनेता विजय वर्मा की नई वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' की स्ट्रीमिंग आज से शुरू हो गई है। यह सीरीज वास्तविक घटना पर आधारित है और इसमें विजय वर्मा ने कैप्टन देवी शरण का किरदार अदा किया है, जो इस प्लेन के हाईजैक के दौरान पायलट थे और उनकी उम्र तब 37 साल थी। एक हालिया साक्षात्कार में विजय ने देवी शरण के बारे में दिलचस्प खुलासा किया और साथ ही उनका किरदार करने के बारे में भी बात की।
विज्ञापन
IC 814 The Kandhar Hijack Review: गठबंधन सरकार की खामियों का पर्दाफाश, देश का मजबूत हाथों में होना इसलिए जरूरी
विज्ञापन
देवी ने चार दिन बाद ही उड़ान भरना शुरू कर दिया था
आईसी 814 के हाईजैक वाली घटना के बाद कैप्टन देवी शरण ने काम पर वापस लौटने में केवल चार दिन का समय लिया था। उन्होंने अपने लिए तय किया था कि वो डर को खुद पर हावी होने नहीं देंगे। इस दिलचस्प बात को विजय वर्मा ने सुचरिता त्यागी को उनके यूट्यूब चैनल के लिए दिए साक्षात्कार में बताया।
विज्ञापन
Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ ने फवाद खान के साथ खेली क्रिकेट, फैंस ने की युवराज सिंह की बायोपिक करने की मांग
कैप्टन देवी शरण से बातचीत करके रोल की तैयारी की
विजय वर्मा ने कहा कि उन्होंने देवी शरण के रोल की तैयारी करने के लिए कैप्टन से ही बातचीत की थी और उनके बारे में जाना था। उन्होंने बताया कि देवी शरण अपने काम के लिए पूरी तरह से ईमानदार हैं और उसके लिए समर्पित भी हैं। मालूम हो कि वो देवी शरण ही थे, जिन्होंने लाहौर में विमान को उतारने और ईंधन भरने के लिए आतंकवादियों को चकमा दिया था और प्लेन क्रैश का नाटक किया था, जिसके चलते लाहौर एटीसी को एयरपोर्ट और रनवे की लाइट जलानी पड़ गई थी।
Thalapathy Vijay: 'लियो' से लेकर 'सरकार' तक, विजय की इन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की छप्परफाड़ कमाई
इन कलाकारों ने किया है काम
'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। वो इससे पहले 'मुल्क', 'थप्पड़', 'आर्टिकल 17' और 'भीड़' समेत कई फिल्में बना चुके हैं। इस सीरीज में विजय वर्मा, मनोज पाहवा, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, अरविंद स्वामी, दीया मिर्जा, पत्रलेखा और पंकज कपूर ने अभिनय किया है।
Bollywood News: बच्चे ने Salman Khan के छुए पैर, एक्टर ने किया कुछ ऐसा कि चौंक गए लोग