फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   I m Not An Actor movie trailer released Nawazuddin Siddiqui movie world premiere in Cinequest Film Festival

I'm Not An Actor: नवाजुद्दीन की फिल्म 'आई एम नॉट एन एक्टर’ का ट्रेलर रिलीज, कैलिफोर्निया में होगा प्रीमियर

Sat, 08 Feb 2025 07:07 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 08 Feb 2025 07:07 PM IST
सार

I'm Not An Actor: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आगामी फिल्म 'आई एम नॉट एन एक्टर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर मार्च में कैलिफोर्निया में ‘सिनेक्वेस्ट फिल्म फेस्टिवल 2025’ में होने वाला है।
 

विज्ञापन
I m Not An Actor movie trailer released Nawazuddin Siddiqui movie world premiere in Cinequest Film Festival
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी फैंस के लिए अपनी नई फिल्म लेकर हाजिर होने वाले हैं। अभिनेता की अगली फिल्म का नाम 'आई एम नॉट एन एक्टर' है। शनिवार को निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत दो अभिनेताओं के एक ऑडिशन में भाग लेते और वीडियो चैट पर बात करते हुए होती है। 
विज्ञापन


निर्देशक ने क्या लिखा?
फिल्म के निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर साझा करते हुए इस फिल्म को कलाकारों के लिए प्रशंसा बताया। उन्होंने लिखा, “एक्टिंग की कला और क्राफ्ट के लिए एक प्रशंसा साथ ही, एक अभिनेता के जीवन के लिए भी…।”
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kareena Kapoor: सैफ पर हुए हमले के बाद करीना ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, शादी और तलाक पर एक्ट्रेस ने क्या लिखा?
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Aditya Kripalani (@adityakripalani)



मुंबई के अभिनेता की कहानी है फिल्म
फिल्म 'आई एम नॉट एन एक्टर' मुंबा देवी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा चित्रांगदा सतरूपा भी हैं। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर मार्च में कैलिफोर्निया में ‘सिनेक्वेस्ट फिल्म फेस्टिवल 2025’ में होने वाला है। आदित्य कृपलानी द्वारा निर्देशित यह हिंदी-अंग्रेजी ड्रामा पूरी तरह से मुंबई अभिनेता की कहानी है, जो वीडियो कॉल के माध्यम से एक रिटायर्ड, उदास फ्रैंकफर्ट बैंकर को सलाह देता है। 

यह खबर भी पढ़ें: Patal Lok 2: क्या 20 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं ‘पाताल लोक’ फेम जयदीप अहलावत? पूरी खबर जान चौंक जाएंगे आप!

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वर्क फ्रंट
नवाजुद्दीन को आखिरी बार फिल्म ‘रौतू का राज’ में नारायणी शास्त्री, राजेश कुमार और अतुल तिवारी के साथ मुख्य भूमिकाओं में देखा गया था। अब वह इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अभिनेता मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की आगामी फिल्म ‘थामा’ मे आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के साथ नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed