{"_id":"58403ca94f1c1b0f1ede774c","slug":"hum-honge-kaamyab-film-shooting-will-start-in-kanpur-kunal-roy-kapur-leading","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हम दोनों होंगे कामयाब’ फिल्म की शूटिंग कानपुर में, ‘देल्ही-बेल्ही’ फेम कुनाल कर रहे लीड","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
‘हम दोनों होंगे कामयाब’ फिल्म की शूटिंग कानपुर में, ‘देल्ही-बेल्ही’ फेम कुनाल कर रहे लीड
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 01 Dec 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
हीरो की भूमिका में कुनाल राय कपूर (जवानी दिवानी, देल्ही-बेल्ही फेम) हैं जबकि हीरोइन तारा अलिश बेरी (लव गेम्स और मस्तराम फेम) हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंटी-बबली और दबंग के बाद ठंडी हो चुकी कानपुर की लोकेशन एक बार फिर लाइम लाइट में आ चुकी है। ‘हम दोनों होंगे कामयाब’... फिल्म की शूटिंग शहर में चल रही है। फिल्म के दृश्यों, गीत और ड्रामा में आपको मोतीझील, हीरपैलेस सिनेमा, गंगा बैराज, रामलला मंदिर, जेके मंदिर, होटल लैंडमार्क, ग्रीनपार्क स्टेडियम आदि देखने को मिलेंगे। दो घंटे की फिल्म का करीब आठ करोड़ रुपये है। इसके डायरेक्टर शहर के विशाल मिश्रा (36) हैं, जो इससे पहले एक फिल्म कॉफी विद डी बना चुके हैं। यह जनवरी 2017 में रिलीज होगी। इस फिल्म को उन्होंने सिर्फ 16 दिन में तैयार किया है और इसकी शूटिंग मुंबई और गोवा में हुई है।
फिल्म ‘हम दोनों होंगे कामयाब’ में हीरो की भूमिका में कुनाल राय कपूर (जवानी दिवानी, ‘देल्ही-बेल्ही’ फेम) हैं जबकि हीरोइन तारा अलिश बेरी (लव गेम्स और मस्तराम फेम) हैं। कुनाल केस्को कानपुर में कार्यरत हैं और तारा लखनऊ की हैं। दोनों में प्यार होता है और इसके बाद लव मैरिज होती है। शादी के बाद संतान पैदा करने को लेकर काफी ड्रामा होता है। इसमें ससुर (राजेश शर्मा) दोनों के बीच कई अनसुलझे सवाल खड़े कर देते हैं जो हंसी का केंद्र बनते हैं। दो घंटे की फिल्म में साफ सुथरा मनोरंजन है जो आप परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। डायरेक्टर विशाल मिश्रा ने बताया कि यह पहली फिल्म होगी जिसकी पूरी शूटिंग कानपुर में हो रही है। इसमें पूरा कनपुरिया अंदाज दिखेगा और शहर के नामी गिरामी स्थल दिखेंगे, जिन्हें देखते ही आप जान जाएंगे कि ये अपना कानपुर है। 23 दिन में शूटिंग पूरी होगी। फिल्म के निर्माता नागपुर के विनोद रमानी हैं। फिल्म प्रोडक्शन टीम के 80 सदस्य लैंडमार्क होटल में ठहरे हैं।