फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   homebound box office collection weak opening despite oscars entry neeraj ghaywan janhvi ishaan

Homebound Box Office Collection: ऑस्कर में गई 'होमबाउंड' की बॉक्स ऑफिस पर हालत पतली, जानें दो दिन का कलेक्शन

Sat, 27 Sep 2025 08:34 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 27 Sep 2025 08:34 PM IST
सार

Homebound Collection Report: ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर की फिल्म 'होमबाउंड' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी शुरुआत की है। फिल्म ने दो दिन में कितना कलेक्शन किया है, चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
homebound box office collection weak opening despite oscars entry neeraj ghaywan janhvi ishaan
होमबाउंड - फोटो : एक्स

विस्तार

भारत की ओर से ऑस्कर में आधिकारिक एंट्री के रूप में भेजी गई नीरज घेवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस फिल्म ने जबरदस्त प्रशंसा बटोरी है। कान और टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जैसे बड़े आयोजनों में इसे खूब सराहा गया। लेकिन भारतीय थिएटरों में फिल्म की शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। सवाल यही है कि विदेशों में तारीफ पाने वाली इस फिल्म को घर में दर्शक क्यों नहीं मिल रहे?

विज्ञापन

homebound box office collection weak opening despite oscars entry neeraj ghaywan janhvi ishaan
होमबाउंड - फोटो : इंस्टाग्राम-@ishaankhatter
पहले दो दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को ‘होमबाउंड’ ने केवल 30 लाख रुपए की कमाई की। दूसरे दिन शनिवार को मामूली सुधार देखने को मिला और यह आंकड़ा लगभग 37 लाख रुपए तक पहुंचा। कुल मिलाकर दो दिनों में फिल्म ने केवल 67 लाख रुपए जुटाए। यह आंकड़ा काफी निराशाजनक माना जा रहा है। 

यह खबर भी पढ़ें: Kapil Sharma: कपिल शर्मा को मिली धमकी, एक करोड़ की फिरौती मांगी, मुंबई पुलिस ने इस जगह से पकड़ा आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन

homebound box office collection weak opening despite oscars entry neeraj ghaywan janhvi ishaan
होमबाउंड - फोटो : इंस्टाग्राम
अच्छे सिनेमा को दर्शक क्यों नहीं मिलते?
लंबे समय से हिंदी सिनेमा में यह बहस चल रही है कि दर्शक क्या केवल मनोरंजन-प्रधान फिल्मों की ओर झुकते हैं और गहरे विषयों वाली फिल्मों से दूरी बना लेते हैं। ‘होमबाउंड’ इसका ताजा उदाहरण है। विदेशों में तारीफें और पुरस्कार जीतने के बावजूद भारत में इसे वही सम्मान दर्शकों से नहीं मिल रहा। यह दर्शाता है कि हमारी ऑडियंस अभी भी बड़े सितारों और मसालेदार कहानियों की ओर ज्यादा खिंचती है।

यह खबर भी पढ़ें: Dulquer Salmaan: भूटान लग्जरी कार तस्करी केस से जुड़ा दुलकर सलमान का नाम, जब्त हुई तीसरी कार
विज्ञापन

homebound box office collection weak opening despite oscars entry neeraj ghaywan janhvi ishaan
होमबाउंड - फोटो : सोशल मीडिया
वीकेंड पर उम्मीद की किरण
शनिवार और रविवार फिल्मों के लिए कमाई के लिहाज से अहम माने जाते हैं। परिवार और युवा इन दिनों थिएटर का रुख करते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि ‘होमबाउंड’ की कमाई में सुधार होगा। हालांकि, फिल्म विशेषज्ञ मानते हैं कि वीकेंड पर भी इसमें कोई बड़ा उछाल आना मुश्किल है। खास बात यह है कि इस हफ्ते कोई दूसरी बड़ी बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हुई, केवल पवन कल्याण की तेलुगु फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ही बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। इसके बावजूद 'होमबाउंड' के पास दर्शक जुटाने की चुनौती बनी हुई है।

homebound box office collection weak opening despite oscars entry neeraj ghaywan janhvi ishaan
होमबाउंड - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की थीम और कहानी
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘होमबाउंड’ का निर्देशन नीरज घेवान ने किया है। ‘मसान’ जैसी यादगार फिल्म बना चुके नीरज ने इस बार दोस्ती, जाति प्रथा और सामाजिक सफलता जैसे विषयों को पर्दे पर उतारा है। फिल्म में ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं। कहानी भावनाओं और समाज की सच्चाइयों को जोड़ने की कोशिश करती है, लेकिन थिएटर तक दर्शकों को खींचने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed