फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kapil Sharma Receives 1 crore Rupee Threat Mumbai Police Arrests Accused from West Bengal

Kapil Sharma: कपिल शर्मा को मिली धमकी, एक करोड़ की फिरौती मांगी, मुंबई पुलिस ने इस जगह से पकड़ा आरोपी

Sat, 27 Sep 2025 07:56 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 27 Sep 2025 07:56 PM IST
सार

Kapil Sharma Receives Threat: कपिल शर्मा की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले उनके कनाडा वाले रेस्तरां पर गोलीबारी हुई। अब उनसे 1 करोड़ की फिरौती मांगी गई। धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Kapil Sharma Receives 1 crore Rupee Threat Mumbai Police Arrests Accused from West Bengal
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पश्चिम बंगाल के एक निवासी ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार के नाम का इस्तेमाल करके धमकी दी। कॉमेडियन से 1 करोड़ रुपये की मांग की। मुंबई पुलिस ने पश्चिम बंगाल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी ने भेजा धमकी भरा ईमेल
मुंबई क्राइम ब्रांच ने दिलीप चौधरी नाम के आरोपी को पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया गया। इस व्यक्ति पर कपिल शर्मा को धमकी देने का आरोप है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कॉमेडियन को एक धमकी भरा ईमेल भेजा और एक करोड़ रुपये की मांग की। ईमेल में उसने खुद को गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह का सदस्य बताया था। जांच की जा रही है कि यह आरोपी असल में गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह से संबंध रखता है या नहीं। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Firing Case: दिशा पाटनी ही नहीं, सलमान से लेकर एल्विश यादव तक; इन सेलेब्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग  
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल के रेस्तरां पर भी हुई थी फायरिंग 
जुलाई महीने में कपिल शर्मा के कनाडा में खुले ‘कैप्स कैफे’ पर भी गोलीबारी हुई थी। एक नहीं दो बार कैफे पर फायरिंग की गई। इस हमले की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed