फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   X-Men Fame Actress Fan Bingbing fined 960 crores for not paying tax

'एक्स मैन' की एक्ट्रेस को चीनी सरकार की तरफ से नोटिस, 3 महीने से लापता है अभिनेत्री

Fri, 05 Oct 2018 11:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Oct 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
X-Men Fame Actress Fan Bingbing fined 960 crores for not paying tax
fan bingbing
'एक्स मैन' फेम एक्ट्रेस फैन बिंगबिंग को चीन सरकार ने टैक्स न भरने के लिए नोटिस जारी किया है। बता दें फैन पिछले 3 महीने से लापता हैं। फैन और उनकी कंपनी को प्रशासन ने करीब 960 करोड़ रुपये जुर्माने के तौर पर जमा कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


फैन की गिनती चीन के सबसे ज्यादा टैक्सपेयर में होती हैं। हालांकि फैन ने इस बाबत सरकार से मांफी मांगते हुए कहा है कि वह जुर्माना राशि जल्द से जल्द भरने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन


चीन की एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक फैन को यह रकम टैक्स और वित्तीय अनियमिता के तहत चुकानी है। एजेंसी के मुताबिक फैन ने पहली बार टैक्स नहीं चुकाया है। इसलिए अगर वह जुर्माने की राशि जल्द से जल्द जमा करा देती हैं तो उनपर किसी भी तरह का आपराधिक मुकदमा नहीं चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें फैन बिंगबिंग की गिनती सिर्फ चीन ही नहीं दुनियाभर के मशहूर कलाकारों में होती है। फैन ने दर्जनभर से अधिक टीवी सीरियल में काम किया है। इसके अलावा फैन बिंगबिंग हॉलीवुड की एक्स-मैन, आइरनमैन-3 जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एजेंसी की तरफ से जारी सूचना में फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पायी है कि फैन इस वक्त कहां हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed