फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Ukraine war documentary director sean penn and ben stiller banned from russia

Banned: शॉन पेन और बेन स्टिलर पर रूस ने लगाया प्रतिबंध,निर्देशक ने यूक्रेन हमले पर शूट की है डॉक्यूमेंट्री

Tue, 06 Sep 2022 02:27 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 06 Sep 2022 02:27 AM IST
सार

यूक्रेन हमले पर डोक्यूमेंट्री शूट करने वाले निर्देशक व अभिनेता शॉन पेन और बेन स्टिलर पर रूस ने प्रतिबंध लगा दिया है। जानकारी के मुताबिक उनपर ये प्रतिबंध स्थायी रूप से लगाया गया है।

विज्ञापन
Ukraine war documentary director sean penn and ben stiller banned from russia
शॉन पेन और बेन स्टिलर - फोटो : social media

विस्तार

हॉलीवुड निर्देशक व अभिनेता शार्न पेन और बेन स्टिलर पर स्थायी रूप से रूस के द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह जानकारी रूसी विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई। बैन किए गए लोगों की लिस्ट में कई नाम भी शामिल हैं। बता दें एक्टर शॉन पेन ने रूस और यूक्रेन के मौजूदा हालातों पर एक डॉक्यूमेंट्री शूट की है। जिसे अभी अमलीजामा पहनाना बाकी है। इस डॉक्योमेंट्री के द्वारा वह यूक्रेन पर हमले और वहां के लोगों द्वारा झेली गई आपदा की वास्तविक कहानी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन


रूस और यूक्रेन युद्ध के मौजूदा हालात पर शूट की है डॉक्यूमेंट्री
शॉन पेन ने इस साल की शुरुआत में यूक्रेन यात्रा की थी और वहां के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से भी मुलाकात की और रशिया व यूक्रेन के बीच के युद्ध पर डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग की है। शॉन पेन दो बार बेस्ट एक्टर का अकेडमी अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। उन्हें 'मिल्क' और 'मिस्टिक रिवर' के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया था। रूस-यूक्रेन युद्ध की डॉक्यूमेंट्री शूट करने के लिए पेन काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने यूक्रेन से लौटते समय यह खुलासा किया था कि रूसी हमले के बाद उन्हें बाकी शरणार्थियों के साथ पैदल ही बॉर्डर तक आना पड़ा था। इसकी तस्वीर भी उन्होंने अपने ट्विटर से साझा की थी।
विज्ञापन


यूक्रेन में रहने के दौरान पेन ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि, पहले से ही जीवन की एक क्रूर गलती की गई और दिल टूट गए, अगर वह नहीं माने, तो मुझे विश्वास है कि पुतिन ने मानव जाति के लिए सबसे भयानक गलती की होगी। राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूक्रेन के लोगों के साहस और सिद्धांत के ऐतिहासिक प्रतीक के रूप में उभरे हैं। अगर हमने यूक्रेन को लड़ाई में अकेले छोड़ दिया तो अमेरिका के रूप में हमारी आत्मा खो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed