Superman Legacy: DC यूनिवर्स को मिला नया सुपरमैन, हेनरी कैविल की जगह डेविड कोरेनस्वेट निभाएंगे मुख्य किरदार
बीते दिन डीसी यूनिवर्स ने घोषणा की कि आगामी फिल्म 'सुपरमैन: लेगेसी' में सुपरमैन और लोइस लेन की भूमिका कौन निभाएगा। डीसी सुपरहीरोज के फैंस पिछले काफी समय से इस घोषणा का इंतजार कर रहे थे और आखिरकार मेकर्स ने उनकी उत्सुकता को खत्म कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीसी यूनिवर्स को आखिरकार अपना सुपरहीरो सुपरमैन ही मिल गया। जी हां, जेम्स गन के रीबूट किए गए डीसी यूनिवर्स में नए अभिनेताओं को सुपरमैन और बैटमैन जैसी प्रसिद्ध भूमिकाएं निभाते हुए देखा जाएगा। इन किरदारों के लिए नए चेहरों की तलाश पिछले काफी समय से चल रही थी और आखिरकार, जेम्स गन को अभिनेता हेनरी कैविल की जगह लेने वाला हीरो मिल ही गया। आगामी फिल्मों में मैन ऑफ स्टील का किरदार 29 साल के अमेरिकी अभिनेता डेविड कोरेनस्वेट निभाते नजर आएंगे।
मिल गए नए सुपरमैन और लोइस लेन
बीते दिन डीसी यूनिवर्स ने घोषणा की कि आगामी फिल्म 'सुपरमैन: लेगेसी' में सुपरमैन और लोइस लेन की भूमिका कौन निभाएगा। डीसी सुपरहीरोज के फैंस पिछले काफी समय से इस घोषणा का इंतजार कर रहे थे और आखिरकार मेकर्स ने उनकी उत्सुकता को खत्म कर दिया। डीसी यूनिवर्स की आगामी फिल्म में जहां सुपरमैन का किरदार निभाने के लिए डेविड कोरेनस्वेट को चुना गया है, वहीं लोइस लेन के किरदार के लिए रेचल ब्रोसनाहन को साइन किया गया है। यह घोषणा दो हफ्ते तक चले ऑडिशंस के बाद हुई है।
Harrison Ford: 80 साल का हीरो, खोज नायाब खजानों की और जल्द ही होने जा रही एमसीयू में धमाकेदार एंट्री
डेविड कोरेनस्वेट ने अपना करियर शॉर्ट फिल्मों से शुरू किया था। इसके बाद अभिनेता को 'एलीमेंट्री' और 'हाउस ऑफ कार्ड्स' जैसे टीवी शोज में अहम भूमिकाएं निभाते देखा गया। हालांकि, अभिनेता को पहचान साल 2019-20 में नेटफ्लिक्स पर आए शो 'द पॉलिटिशियन' में अहम भूमिका निभाने से मिली थी। डेविड कोरेनस्वेट ने साल 2022 में रिलीज हुई फिल्में 'लुक बोथ वेज' और 'पर्ल' में छोटी-छोटी भूमिकाएं भी निभाई हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो डेविड कोरेनस्वेट के लिए सुपरमैन बनना उनके अब तक के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
पिछले कई वर्षों में कई अभिनेताओं ने स्क्रीन पर सुपरमैन की भूमिका निभाई है, लेकिन आखिरी बार इस रोल में हेनरी कैविल को देखा गया था। हेनरी ने साल 2013 में रिलीज हुई 'मैन ऑफ स्टील' से लेकर डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स की कई फिल्मों में यह भूमिका निभाई है। डेविड कोरेनस्वेट के इस किरदार को निभाने के एलान के बाद से ही ट्विटर पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने कहना है कि युवा अभिनेता डेविड कोरेनस्वेट, आखिरी बार सुपरमैन बने हेनरी कैविल से काफी मिलते-जुलते हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'उन्हें कैविल की जगह लेने के लिए एक हमशक्ल मिल गया।' 'सुपरमैन: लेगेसी' में अब डेविड सुपरमैन बनेंगे और फिल्म का निर्देशन खुद जेम्स गन करने वाले हैं।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने संदीप सिंह के साथ किया मेगा बजट प्रोजेक्ट का एलान, जल्द जारी होगा फिल्म नाम