फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Singer Marilyn Manson Accused Of Rape And Sexual Assault In New Lawsuit By Ex-Girlfriend

शर्मनाक: सिंगर मैरलिन मैनसन पर पूर्व गर्लफ्रेंड ने लगाए बलात्कार के आरोप, 15 महिलाएं पहले कर चुकी हैं शिकायत

Sun, 30 May 2021 01:31 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 30 May 2021 01:31 PM IST
सार

  • हॉलिवुड सिंगर मैरलिन मैनसन पर फिर से लगा बलात्कार का आरोप।
  • सिंगर की पूर्व गर्लफ्रेंड ने लगाए कई संगीन आरोप।
  • मैरलिन मैनसन की टीम ने सभी आरोपों से किया इंकार।

विज्ञापन
Singer Marilyn Manson Accused Of Rape And Sexual Assault In New Lawsuit By Ex-Girlfriend
मैरीलिन मैनसन - फोटो : Social media

विस्तार

हॉलिवुड सिंगर और रॉक स्टार मैरलिन मैनसन एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। सिंगर पर बलात्कार और सेक्शुल हैरेसमेंट का आरोप लगा है और ये आरोप उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड ने लगाए हैं। जेन डो नाम की एक महिला ने मैनसन पर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने हैरान करने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि सिंगर ने साल 2011 में उनका कई बार रेप किया था।

विज्ञापन


महिला ने बताया है कि उन्होंने मैरलिन को 10 साल से ज्यादा समय तक डेट किया था और इसी दौरान उन्होंने उनका कई बार बलात्कार किया। महिला ने अपने आरोपों में कहा है कि मैरलिन मैनसन ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और जबरन ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा है कि बाद में जब वह मैनसन के घर की चाबियां लौटाने के लिए गईं तो मैनसन ने फिर जान से मारने की धमकी देते हुए फिर से रेप किया।

विज्ञापन

महिला ने ये भी बताया कि मैरलिन ने एक अन्य महिला का रेप करते हुए अपना वीडियो भी दिखाया था। इस वीडियो क्लिप में मैरलिन ने एक महिला को कुर्सी से बांधकर रखा हुआ था और उसके बाद वह उन्हें अपना यूरिन महिला को पीने के लिए देते हैं। महिला का दावा है कि वीडियो में मैनसन उस महिला को आग से जलाने की धमकी भी दे रहे हैं।

Singer Marilyn Manson Accused Of Rape And Sexual Assault In New Lawsuit By Ex-Girlfriend
Marilyn Manson - फोटो : Instagram

लॉस ऐंजिलिस पुलिस अब इन सभी आरोपों पर जांच कर रही है। हालांकि, मैरलिन मैनसन की टीम ने इन सभी आरोपों से साफ इनकार किया है। खैर, ये पहली बार नहीं है जब मैरलिन मैनसन पर संगीन आरोप लगे हैं। इससे पहले भी उनपर कई महिलाएं बलात्कार के आरोप लगा चुकी हैं। सिंगर की पूर्व असिस्टेंट ऐश्ली वॉल्टर, मॉर्गन स्मिथलाइन, ऐक्ट्रेस इवान रैचल वुड और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में काम कर चुकीं ऐक्ट्रेस एजमी बीआनको के सहित 15 महिलाओं ने मैरलिन मैनसन पर रेप करने के आरोप लगाए हैं। सिर्फ यही नहीं अमेरिकन सिंगर फीबी ब्रिजर्स ने एक बार खुलासा किया था कि सिंगर के घर में एक रेप रूम बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed