फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Roots and Brian Screenwriter William Blinn Died at 83

पटकथा लेखक विलियम ब्लिन का 83 वर्ष की उम्र में निधन

Sun, 25 Oct 2020 12:45 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 25 Oct 2020 12:45 PM IST
सार

  • पटकथा लेखक विलियम ब्लिन का निधन।
  • 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस।

विज्ञापन
Roots and Brian Screenwriter William Blinn Died at 83
विलियम ब्लिन - फोटो : Twitter: @mikebarnes

विस्तार

लैंडमार्क टीवी प्रोजेक्ट्स ब्रायन के सॉन्ग और रूट्स और प्रिंस फिल्म पर्पल रेन के पटकथा लेखक विलियम ब्लिन का निधन हो गया है। विलियम ने 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। ब्लिन की बेटी एनेलिस जॉनसन ने शनिवार को बयान जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन


विलियम ब्लिन ने गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह दिया था। बताया जा रहा है कि उम्र संबंधी बीमारियों के चलते उनका निधन हुआ है। ब्लिन की मृत्यु कैलिफोर्निया के बुर्बैंक में हुई है।
विज्ञापन



ब्लिन के निधन पर उनके साथ काम कर चुके लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। डेडवुड और सुपरनैचुरल फेम अभिनेता जिम बीवर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'वह अपनी कला के स्वामी थे और पहले क्रम के एक सज्जन थे। आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त'।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विलियम को ब्रायन के सॉन्ग के लिए 1971 में एमी और पीबॉडी सम्मान से सम्मानित किया गया था। जिसमें शिकागो बियर के खिलाड़ी ब्रायन पिकोलो और गेल सेयर्स की दोस्ती दिखाई गई थी। यह एक हिट टेलीविजन फिल्म थी। फिल्म के प्रसारण के साथ ही इसे खेल प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिला था। ब्लिन ने 1977 में ब्ल़कबस्टर मिनी सीरीज रूट्स में काम किया था। जो एलेक्स हेली की African American Ancestors in Slavery and Freedom पर आधारित थी। इस सीरीज के लिए उन्होंने एक एमी और एक ह्यूमैनिटीज पुरस्कार जीता था।

पढ़ें: कंगना रणौत ने दिया आरक्षण को लेकर बड़ा बयान, ब्राह्मणों की स्थिति पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed