फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Robert de Niro Birthday Special: Lesser Knowns facts About God Father actor

Robert de Niro Birthday: दो बार ऑस्कर जीत चुके रॉबर्ट डी नीरो के बारे में जानिए कुछ दिलचस्प बातें

Mon, 17 Aug 2020 02:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 17 Aug 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
Robert de Niro Birthday Special: Lesser Knowns facts About God Father actor
रॉबर्ट डी नीरो - फोटो : अमर उजाला

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो ( Robert de Niro)का आज जन्मदिन है। दो बार ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके रॉबर्ट का जन्म 17 अगस्त, 1944 को न्यूयॉर्क सिटी, अमेरिका में हुआ था। रॉबर्ट बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। वह अभिनेता होने के साथ-साथ निर्देशक और निर्माता भी हैं। 

विज्ञापन


रॉबर्ट जब तीन साल के थे तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। उनकी कस्टडी मां को मिली और न्यूयॉर्क के ग्रीनविच में वह बड़े हुए। रॉबर्ट को 10 साल की उम्र में ही यह समझ आ गया था कि वह बड़े होकर एक्टर बनेंगे। ऐसे में उनका झुकाव फिल्मों की ओर भी बढ़ने लगा और इसलिए अभिनय सीखने के लिए उन्होंने 16 साल की उम्र में हाई स्कूल छोड़ दिया।

विज्ञापन

Robert de Niro Birthday Special: Lesser Knowns facts About God Father actor
रॉबर्ट डी नीरो - फोटो : social media
  • रॉबर्ट डी नीरो ने अपनी पहली फिल्म 'द वेडिंग पार्टी' 20 साल की उम्र में 1963 में की थी। हालांकि ये फिल्म बहुत बाद में रिलीज हुई थी। 'बैंग द ड्रम स्लोली' (1973) में बेसबॉल खिलाड़ी के रूप में उनकी भूमिका को खूब पसंद किया गया।

  • 1974 में रॉबर्ट डी नीरो ने फ्रांसिस फोर्ड कोपोला के निर्देशन में बनी 'द गॉडफादर भाग II' में युवा डॉन वीटो कोरलिऑन की भूमिक अदा की थी। इस फिल्म में उनकी शानदार भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के रूप में पहला अकादमी पुरस्कार मिला। हालांकि इस पुरस्कार को कोपोला ने स्वीकार किया क्योंकि रॉबर्ट डी नीरो ऑस्कर समारोह में मौजूद नहीं थे।

  • 1978 में वियतनाम युद्ध पर आधारित फिल्म 'द डियर हंटर' फिल्म में डी नीरो ने माइकल रोन्स्की की भूमिका अदा की। इसके लिए उन्हें मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामित किया गया था।

  • इसके अलावा उन्होंने 1981 में ‘रेजिंग बुल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर जीता था। इसके अलावा वे एकेडमी अवॉर्ड के लिए 6 बार नामित भी हो चुके हैं। 

  • रॉबर्ट डी नीरो ने दो शादियां की हैं। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर रॉबर्ट डी नीरो के अच्छे दोस्त हैं। अनुपम अपना जन्मदिन कई बार रॉबर्ट के साथ मना चुके हैं। दोनों दिग्गज एक्टर्स ने 2012 की फिल्म ‘सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक’ में साथ नजर आए थे। 

  • उनकी सबसे यादगार फिल्मों में इनके अलावा ‘ब्राजील’ (1985), ‘द अनटचेबल्स’ (1987), ‘हीट’ (1995) ’कसीनो’ (1995) और ‘जैकी ब्राउन’ (1997) शामिल हैं। अभिनय के अलावा रॉबर्ट डी नीरो ने ‘ब्रोंक्स टेल’ (1993) और ‘द गुड शेफर्ड’ (2006) जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed