फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Oscars 2025 Famous comedian Conan OBrien will host award night Academy announced in a special way

Oscars 2025: ऑस्कर 2025 को होस्ट करेंगे जाने-माने कॉमेडियन कॉनन ओ'ब्रायन, अकादमी ने खास अंदाज में की घोषणा

Sat, 16 Nov 2024 12:10 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 16 Nov 2024 12:10 AM IST
सार

अकादमी ने महीनों की चर्चा के बाद कॉनन ओ'ब्रायन को ऑस्कर 2025 के मेजबान के रूप में चुन लिया है। साथ ही अमेरिकी कॉमेडियन के खास वीडियो के साथ इस खबर को साझा किया है। 

विज्ञापन
Oscars 2025 Famous comedian Conan OBrien will host award night Academy announced in a special way
कॉनन ओ'ब्रायन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कॉनन ओ'ब्रायन को आधिकारिक तौर पर 97वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर 2025) के मेजबान के रूप में चुना गया है। इसकी जानकारी 15 नवंबर को अकादमी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से दी गई। यह घोषणा ऑस्कर द्वारा हॉलीवुड की सबसे बड़ी रात के लिए जिमी किमेल, जॉन मुलैनी और कई अन्य लोगों से संपर्क करने के महीनों बाद की गई है। पोस्ट में कॉनन ओ'ब्रायन का एक वीडियो भी शामिल है, जिसमें वह ऑस्कर की मेजबानी के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

ऑस्कर 2025 को होस्ट करेंगे कॉनन ओ'ब्रायन

अकादमी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कॉनन ओ'ब्रायन का एक वीडियो साझा किया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, 'कॉनन ओ'ब्रायन आधिकारिक तौर पर आपके 97वें ऑस्कर होस्ट हैं। रविवार, 2 मार्च को शाम 7 बजे एबीसी पर इसे लाइव देखें।' ऑस्कर 2025 रविवार, 2 मार्च (3 मार्च आईएसटी) को डॉल्बी थिएटर में आयोजित होने वाला है।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by The Academy (@theacademy)

विज्ञापन
विज्ञापन

जाने-माने कॉमेडियन हैं कॉनन ओ'ब्रायन

ओ'ब्रायन एक अनुभवी टेलीविजन पर्सनैलिटी हैं। वह दशकों से बतौर कॉमेडियन अपने ह्यूमर और आकर्षक उपस्थिति से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। कॉनन को होस्ट के रूप में उनके दो दशक के कार्यकाल के लिए जाना जाता है, जिसमें 'लेट नाइट विद कॉनन ओ'ब्रायन', 'द टुनाइट शो विद कॉनन ओ'ब्रायन' और 'कॉनन' जैसे शो शामिल हैं। 

ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन पर टिकीं निगाहें

टेलीविजन में अपने शानदार पहले, उन्होंने 'सैटरडे नाइट लाइव' और 'द सिम्पसंस' के लिए एक लेखक के रूप में अपना करियर बनाया। वहीं, ऑस्कर के मेजबान की घोषणा होने के बाद अब हर किसी की निगाहें इसके नॉमिनेशन पर जा टिकी हैं। नॉमिनेटेड व्यक्तियों और प्रदर्शनों सहित कार्यक्रम के बारे में अधिक विवरण आने वाले महीनों में घोषित किए जाने की उम्मीद है।

AR Rehman: हॉलीवुड म्यूजिक इन मीडिया अवार्ड में ए.आर रहमान का नामांकन, द गोट लाइफ और पेरियोन गाना शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed