फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   AR Rehman nominated in Hollywood Music in Media Award 2024 For The Goat Life and Periyon songs

AR Rehman: हॉलीवुड म्यूजिक इन मीडिया अवार्ड में ए.आर रहमान का नामांकन, द गोट लाइफ और पेरियोन गाना शामिल

Fri, 15 Nov 2024 03:04 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 15 Nov 2024 03:04 PM IST
सार

पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म में गाने निर्देशित करने के लिए एआर रहमान को हॉलीवुड म्यूजिक इन मीडिया अवार्ड 2024 में नामांकित किया गाया है। इस बात की घोषणा खुद अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की है। 

विज्ञापन
AR Rehman nominated in Hollywood Music in Media Award 2024 For The Goat Life and Periyon songs
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'आदु जीविथम - द गोट लाइफ' इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को कहा अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके गानों को ए.आर. रहमान ने बनाया है। अब यह फिल्म हॉलीवुड म्यूजिक इन मीडिया अवार्ड्स 2024 के लिए आधिकारिक घोषणा की गई है।
विज्ञापन

ए.आर रहमान को दो चीजों के लिए किया नामांकित
ए.आर रहमान को दो फिल्मों के लिए नामांकित किया गया है। इसमें उनके "पेरियोन" गाने को भी शामिल किया गया है। इस गाने के बोल रफीक अहमद ने लिखे हैं। वहीं, दूसरे नामांकम में ए.आर रहमान को फिल्म 'आदु जीविथम - द गोट लाइफ' के संगीत निर्देशन के लिए नामांकित किया गया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aadujeevitham - TheGoatLifeFilm (@thegoatlifefilm)


विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पोस्ट पर कही ये बात
पृथ्वीराज सुकुमारन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा, हॉलीवुड म्यूजिक इन मीडिया अवार्ड्स 2024 नामांकित, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 'आदु जीविथम - द गोट लाइफ' को हॉलीवुड म्यूजिक इन मीडिया अवार्ड्स 2024 में फीचर फिल्म में सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए नामांकन मिला है। ए.आर. रहमान और रफीक अहमद द्वारा रचित और जितिन राज द्वारा गाए गए गीत 'पेरियोन' ने दर्शकों और आलोचकों दोनों को समान रूप से मंत्रमुग्ध कर दिया है। आइए साथ मिलकर इसका आनंद लें।”

YRKKH: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 'अरमान' सेट पर घायल, बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे रोहित पुरोहित

विज्ञापन

AR Rehman nominated in Hollywood Music in Media Award 2024 For The Goat Life and Periyon songs
ए आर रहमान - फोटो : एएनआई
लॉस एंजेलिस में होगा अवॉर्ड शो
हॉलीवुड म्यूजिक इन मीडिया अवार्ड्स 2024 में फिल्म, गेम्स और अन्य चीजों में प्रयोग किए जाने वाले संगीत का नामांकन किया जाता है। इस साल 2024 में ये अवॉर्ड शो 20 नवंबर को लॉस एंजिल्स में होगा, इसमें एल्टन जॉन, माइली साइरस और फैरेल विलियम्स जैसे बड़े नाम शामिल होंगे। हंस ज़िमर और हैरी ग्रेगसन-विलियम्स जैसे बड़े और चर्चित संगीतकार भी इस अवॉर्ड शो का हिस्सा होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed