फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Oscars 2025 Cancelled Due to Los Angeles Wildfires as per media reports Committee Monitoring the Situation

Oscar 2025: रद्द होगा ऑस्कर 2025? 96 साल में पहली बार कैंसिल होगी अवॉर्ड सेरेमनी, लॉस एंजिल्स की आग बनी वजह

Wed, 15 Jan 2025 12:43 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 15 Jan 2025 12:43 PM IST
सार

जंगल में लगी आग ने हॉलीवुड के पुरस्कार समारोह को बाधित कर दिया है, जिससे क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स और प्रोड्यूसर्स गिल्ड अवार्ड्स नॉमिनेशन जैसे कार्यक्रम काफी प्रभावित हुए हैं

विज्ञापन
Oscars 2025 Cancelled Due to Los Angeles Wildfires as per media reports Committee Monitoring the Situation
ऑस्कर अवार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 लॉस एंजेलिस में लगी आग के बीच 2025 के एकेडमी अवॉर्ड्स को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। द सन की एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि आग के कारण 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स को रद्द किए जाने की कगार पर रखा गया है। हालांकि, अगर ऐसा होता है कि यह 96 साल में पहली बार होगा जब, ऑस्कर अवॉर्ड्स को रद्द किया जाएगा। लॉस एंजिल्स की धधकती आग रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


हॉलीवुड सितारे ने साझा किया दुख
दक्षिणी कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में लगी भयंकर आग विकराल रूप ले चुकी है। हजारों लोगों को रिहायशी इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जा गया है। लॉस एंजिल्स में लगी आग में कई मशहूर हस्तियों के घर जले हैं। बॉलीवुड सितारे भी सोशल मीडिया पर अपना दुखा जाहिर कर रहे हैं और वहां की स्थिति के बारे में अपडेट अपने फैंस के साथ साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

Chandni Singh: अभी नहीं हो रही पवन सिंह की दूसरी शादी, चांदनी बयान जारी कर बोलीं, होगी तब सबको आएगा न्यौता

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्कर अवॉर्ड्स होगा रद्द
जंगल में लगी आग ने हॉलीवुड के पुरस्कार समारोह को बाधित कर दिया है, जिससे क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स और प्रोड्यूसर्स गिल्ड अवार्ड्स नॉमिनेशन जैसे कार्यक्रम काफी प्रभावित हुए हैं। यही नहीं, डचेस ऑफ ससेक्स की नेटफ्लिक्स सीरीज लव, मेघन की रिलीज को भी स्थगित कर दिया गया है। यह सीरीज अब 15 जनवरी के बजाय 4 मार्च को प्रीमियर होगी।
 

Sunny Deol: सेना दिवस पर जवानों के साथ वक्त बिताने पहुंचे सनी देओल, पोस्ट साझा कर साहस और बलिदान को किया सलाम


यह है पीछे का कारण
खबरों की मानें को एक सोर्स ने बताया है, इस समय सभी लोगों की चिंता यह नहीं है कि ऑस्कर अवॉर्ड्स तय समय पर हो, बल्कि लोगों का मानना है कि लॉस एंजिल्स के लोग एक भारी नुकसान से होकर गुजर रहे हैं। आग अगर बुझ भी जाती है तो भी यह शहर महीनों तक उसी दर्द में जूझता रहेगा। इसलिए यह फैसला किया गया है कि सही समय आने पर समारोह के लिए फंड्स रेज करने होंगे और इसे शानदार तरीके से आयोजित किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed