Hindi News
›
Entertainment
›
Bhojpuri
›
Chandni Singh PR team issues official statement about her marriage rumors with Bhojpuri actor pawan singh
{"_id":"67875c1df6bc9e8b690fa232","slug":"chandni-singh-pr-team-issues-official-statement-about-her-marriage-rumors-with-bhojpuri-actor-pawan-singh-2025-01-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandni Singh: अभी नहीं हो रही पवन सिंह की दूसरी शादी, चांदनी बयान जारी कर बोलीं- होगी तब सबको आएगा न्यौता","category":{"title":"Bhojpuri","title_hn":"भोजपुरी","slug":"bhojpuri"}}
Chandni Singh: अभी नहीं हो रही पवन सिंह की दूसरी शादी, चांदनी बयान जारी कर बोलीं- होगी तब सबको आएगा न्यौता
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:27 PM IST
सार
बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर भोजपुरी अभिनेत्री चांदनी सिंह की शादी की खबरों को लेकर चर्चा हो रही है। हर तरफ चर्चा है कि उनकी शादी भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के साथ होने जा रही है। ऐसे में खुद चांदनी ने इन खबरों को लेकर कुछ बातें कही हैं....
विज्ञापन
पवन सिंह- चांदनी सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
काफी लंबे अरसे से शांत रहे भोजपुरी सिनेमा में नए साल में बिल्कुल नया उबाल आया है। बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर भोजपुरी अभिनेत्री चांदनी सिंह की शादी की खबरों को लेकर बवंडर सा दिख रहा है। हर तरफ चर्चा है कि उनकी शादी भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के साथ होने जा रही है। लेकिन, इस बारे में खुद चांदनी सिंह का क्या कहना है, आइए जानते हैं..
विज्ञापन
भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह का पॉवर इन दिनों सबके सिर चढ़कर बोल रहा है। हिंदी सिनेमा में भी उनकी लोकप्रियता खूब बढ़ रही है और ऐसे में अपने अपने यूट्यूब चैनल की ग्राहक संख्या बढ़ाने के लिए तमाम इंफ्लुएंसर्स पवन सिंह को लेकर खूब चटपटी खबरें भी इन दिनों बना रहे हैं। पवन सिंह के अफेयर्स की ‘खबरों’ को यूट्यूब पर खूब देखा जाता है और इसीलिए इन दिनों पवन सिंह और चांदनी सिंह की शादी के मसले को लेकर तमाम यूट्यूब चैनल ये रपटें चला रहे हैं।
पवन सिंह- चांदनी सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बारे में पवन सिंह और चांदनी सिंह के करीबी सूत्रों से जब जानकारी करने की कोशिश की गई तो पता चला कि ये सारी खबरें न सिर्फ मनगढ़ंत हैं बल्कि किसी ऐसे शख्स के दिमाग की उपज हैं जो पवन सिंह के खिलाफ जानबूझकर ऐसी खबरें ‘प्लांट’ करवा रहा है। पवन सिंह की टीम इस बारे में अपने स्तर से तहकीकात करने में जुट चुकी है और बताया जा रहा है कि जरूरत पड़ी तो इस बारे में साइबर क्राइम सेल की भी मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
उधर, चांदनी सिंह ने इन सारी खबरों को निराधार बताते हुए इनका खंडन किया है। अपने आधिकारिक प्रवक्ता के जरिये जारी बयान के मुताबिक चांदनी सिंह से किसी यूट्यूब चैनल संचालक ने इस बारे में न तो संपर्क किया और न ही ऐसी कोई जानकारी उनकी तरफ से किसी यूट्यूब चैनल को दी गई है। बयान के मुताबिक, “पवन सिंह और चांदनी सिंह की शादी की खबर पूरी तरह गलत है। चांदनी सिंह का पूरा ध्यान अपने कैरियर पर है। चांदनी सिंह ने कई सितारों के साथ काम किया है और हर बार वे सिर्फ अपने काम पर ध्यान देती हैं।”
गौरतलब है कि पवन सिंह और चांदनी सिंह की शादी की खबर ने तब जोर पकड़ा जब पवन सिंह के जन्मदिन की पार्टी में चांदनी सूट पहन कर और मेहंदी लगाकर आ गईं। इस दौरान पवन सिंह की मां ने अपनी बहू ज्योति सिंह के बारे में जो कुछ कहा, उसे लेकर ये सारी चर्चाएं शुरू हो गईं। जानकारी के मुताबिक पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला अभी अदालत के विचाराधीन है। इस बीच चांदनी सिंह का कहना है कि उनकी शादी को लेकर लोग अनुमान लगाना बंद करें। जब भी वह शादी करेंगी तो मीडिया में सबको न्यौता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।