फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Diana Unheard docu series set for international launch it includes unheard recordings of Princess Diana

डायना अनहर्ड: छुपे राज खोलेगी प्रिंसेस डायना की अनसुनी रिकॉर्डिंग्स, इंटरनेशनल लॉन्च के लिए तैयार डॉक्यु-सीरीज

Thu, 17 Sep 2026 11:33 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 17 Sep 2026 11:33 PM IST
सार

Diana Unheard: प्रिंसेस डायना की अनसुनी रिकॉर्डिंग पर आधारित डाक्यु-सीरीज 'डायना अनहर्ड' बनकर तैयार है। जल्द ही इसे इंटरनेशनल लेवल पर लॉन्च किया जाएगा। इसके अधिकार  सिनेफ्लिक्स को मिले हैं।
 

विज्ञापन
Diana Unheard docu series set for international launch it includes unheard recordings of Princess Diana
प्रिंसेस डायना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'डायना अनहर्ड' नाम की एक नई डॉक्युमेंट्री सीरीज इंटरनेशनल लॉन्च के लिए तैयार है। इसमें प्रिंसिस डायना की ऐसी ऑडियो रिकॉर्डिंग्स हैं, जो पहले कभी नहीं सुनी गईं। इनमें वह अपनी जिंदगी, प्यार और शाही परिवार के बारे में बात करती नजर आती हैं।
विज्ञापन

किसे मिले डॉक्युमेंट्री के राइट्स?
इस डॉक्युमेंट्री सीरीज के राइट्स सिनेफ्लिक्स को मिल गए हैं। अब इसे कान में MIPCOM इवेंट में बड़े पैमाने पर लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। तीन हिस्सों वाली यह डॉक्युमेंट्री 'लव मंडे टीवी' ने बनाई है। यह यूनाइटेड किंगडम की एक इंडिपेंडेंट प्रोडक्शन कंपनी है, जिसने ब्रिटिश राजपरिवार पर कई शो बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Diana Unheard docu series set for international launch it includes unheard recordings of Princess Diana
प्रिंसेस डायना - फोटो : सोशल मीडिया
डायना ने अपने दोस्त से की थी गुपचुप बातचीत
  • खास बात यह है कि 'डायना अनहर्ड' के निर्माता को उन बातचीत की रिकॉर्डिंग्स मिल गईं, जो डायना ने 1991 में अपने दोस्त जेम्स कोलहर्स्ट के साथ गुपचुप तरीके से की थीं।
  • इन्हीं बातचीत के आधार पर एंड्रयू मॉर्टन ने अपनी सनसनीखेज किताब 'डायना: हर ट्रू स्टोरी' लिखी थी।
  • 'लव मंडे' ने मॉर्टन और कोलहर्स्ट के साथ मिलकर उन गुपचुप रिकॉर्ड की गई बातचीत को हासिल किया, जो डायना ने 1991 में अपने दोस्त जेम्स कोलहर्स्ट के साथ की थीं।

दायरा: पत्नी के साथ नजर आए पृथ्वीराज सुकुमारन, फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे रेखा और जावेद समेत ये सेलेब्स

विज्ञापन

प्रिंस एंड्रयू के बारे में भी हुई बात
इन ऑडियो टेप्स में प्रिंसिस ने खुलकर बातें की हैं। उन्होंने प्रिंस चार्ल्स और कैमिला के बारे में भी बेबाकी से बात की है। साथ ही, उन्होंने उस समय के प्रिंस एंड्रयू के बारे में भी बात की है, जिनके जेफरी एपस्टीन से संबंधों की जांच के बाद उनसे उनके शाही खिताब छीन लिए गए थे।

Diana Unheard docu series set for international launch it includes unheard recordings of Princess Diana
प्रिंसेस डायना - फोटो : सोशल मीडिया
डायना खुद तय करेंगी अपनी कहानी
'लव मंडे टीवी' की क्रिएटिव डायरेक्टर केरेना बेयरफील्ड ने कहा, ''डायना अनहर्ड' बनाते समय हम उस नैरेटिव को चुनौती देना चाहते थे, जिसमें अक्सर वेल्स की राजकुमारी डायना को सिर्फ हालात की मारी हुई एक पीड़ित के तौर पर दिखाया गया है। इसमें डायना घटनाओं की मूक शिकार नहीं, बल्कि एक ऐसी महिला के तौर पर दिखती हैं जो अपनी कहानी खुद तय करती हैं। वह अपनी आवाज लोगों तक पहुंचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देती हैं। 

'डायना अनहर्ड' आधुनिक इतिहास की सबसे ज्यादा चर्चा में रही जिंदगी में से एक की कहानी को उसी महिला के नजरिए से पेश करती है जो उस कहानी के केंद्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed