फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Oscar winner Actor Olivia de Havilland Dies at the Age Of 104

ओलिविया डी हैविलैंड का निधन, जानिए दो ऑस्कर विजेता अभिनेत्री के बारे में

Mon, 27 Jul 2020 08:22 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 27 Jul 2020 08:22 AM IST
विज्ञापन
Oscar winner Actor Olivia de Havilland Dies at the Age Of 104
ओलिविया डी हैविलैंड - फोटो : ट्विटर

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और दो बार ऑस्कर पुरस्कार विजेता रहीं ओलिविया डी हैविलैंड ( Olivia de Havilland) का निधन हो गया है। वह 104 वर्ष की थीं। अभिनेत्री की प्रचारक लीजा गोल्बर्ग ने बताया कि हैविलैंड ने रविवार शाम को पेरिस स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली।

विज्ञापन


हैलीवैंड "गॉन विद द विंड" में नजर आईं थी। यह फिल्म 1939 में रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म में वह Melanie Hamilton के किरदार में नजर आई थी। जो कि Scarlett O'Hara की बहन और उसकी सबसे अच्छी दोस्त थी। हैलीवैंड इस फिल्म की आखिरी जीवित कलाकार थीं। अपने छह दशक के करियर में हैविलैंड ने अलग-अलग किरदार निभाएं। वह स्टूडियो युग की आखिरी शीर्ष कलाकारों में शामिल थी।
विज्ञापन


हैविलैंड का जन्म एक जुलाई 1916 में तोक्यो में ब्रिटिश पेटेंट अटॉर्नी के यहां हुआ था। जब वह तीन साल की थी, उनके माता-पिता अलग हो गए थे। उनकी मां उन्हें और उनकी बहन जोन को कैलिफोर्निया ले आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलिविया को 1946 की फिल्म 'टू ईच हिज़ ओन' और 1949 की 'द एरस' में अपने किरदार के लिए ऑस्कर मिला था। हैविलैंड ने दो शादियां की। पहली लेखक मार्कस गुडरिच से और दूसरी पत्रकार Pierre Galante से।  


उन्हें पांच बार अकादमी पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया था, जिसमें से "टू ईच हर ओन" (1946) और "द हैरिस" (1949) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर दिया गया।

पढ़ें- अमेरिकी होस्ट Regis Philbin का 88 वर्ष की उम्र में निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने बताया 'महान'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed