फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Oscar nominated film editor Richard Marks died

ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म एडिटर रिचर्ड मार्क्स का 75 की उम्र में निधन

Sat, 05 Jan 2019 04:05 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 05 Jan 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
Oscar nominated film editor Richard Marks died
Richard Marks - फोटो : twitter
ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म एडिटर रिचर्ड मार्क्स का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिचर्ड के निधन की पुष्टि उनकी पत्नी बारबरा मार्क्स ने की। 
विज्ञापन


रिचर्ड मार्क्स की फिल्म 'अपॉकलिप्स नाओ' ऑस्कर के लिए नॉमिनेटेड हुई थी। इससे पहले रिचर्ड की फिल्म 'टर्म्स ऑफ एंडियरमेंट' बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीत चुकी है। इसी फिल्म से रिचर्ड लोगों की नजर में आए। अपने करियर में रिचर्ड 4 बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं।

रिचर्ड ने कई सारी फिल्मों की एडिटिंग की है। इन फिल्मों में 'जूली और जूलिया', 'प्रिटी इन पिंक' भी शामिल हैं। यहां आपको बता दें, रिचर्ड का निधन 31 दिसंबर को हुआ था जिसकी पुष्टि उनकी पत्नी ने की। 
विज्ञापन


रिचर्ड मार्क्स के निधन के बाद डायरेक्टर रिचर्ड ब्रूक्स ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रिचर्ड ब्रूक्स ने ट्वीट किया - 'रिचर्ड मार्क्स एक बेहतरीन फिल्म एडिटर थे और हमेशा रहेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें, ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी 25 फरवरी 2019 को है। इस बार पीरियड्स से जुड़ी भ्रांतियों से जूझ रही एक महिला के जीवन पर आधारित फिल्म पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस नाम की शॉर्ट फिल्म को ऑस्कर ऑवार्ड के लिए नामांकित किया गया है। वहीं भारत की तरफ से आधिकारिक तौर पर ऑस्कर के लिए भेजी गई फिल्म विलेज रॉकस्टार इस दौड़ से बाहर हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed