फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Margot Robbie first look has been release of Once Upon a Time in Hollywood

इस खतरनाक मर्डर मिस्ट्री पर बन रही है फिल्म,हीरोइन का फर्स्ट लुक आया सामने

Tue, 07 Aug 2018 11:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 07 Aug 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
Margot Robbie first look has been release of Once Upon a Time in Hollywood
हॉलीवुड की 'किल-बिल: वॉल्यूम' सीरीज और 'द हेटफुल एट' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले अमेरिकन डायरेक्टर क्वेंटिन टैरेंटिनो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' की जोर-शोर से तैयारी में लगे हुए हैं। क्राइम ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो और ब्रैड पिट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बीते दिनों इस फिल्म से जुड़ा इन दोनों स्टार का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था। जिसमें वह 70 के दशक के लुक में नजर आए। दर्शकों ने उनके इस लुक को काफी पसंद किया। 
विज्ञापन

 

Margot Robbie first look has been release of Once Upon a Time in Hollywood
लियोनार्डो डिकैप्रियो और ब्रैड पिट के बाद अब 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' की मुख्य हीरोइन मार्गोट रॉबी का भी इस फिल्म से जुड़ा फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। 'द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट' की हीरोइन मार्गोट रॉबी ने इस फर्स्ट लुक को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। लियोनार्डो डिकैप्रियो और ब्रैड पिट की तरह मार्गोट रॉबी भी अपने फर्स्ट लुक में 70 के दशक की हीरोइन के रूप में नजर आ रही हैं। 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' के फर्स्ट लुक में मार्गोट रॉबी ब्लैक टॉप और व्हाइट मिनी स्कर्ट के अलाना व्हाइट बूट्स में दिखाई दे रही हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म में मार्गोट रॉबी शेरोन टेट की भूमिका निभाएंगी। 

First look. #OnceUponATimeInHollywood @onceinhollywood

A post shared by @ margotrobbie on


सच्ची घटनी पर आधारित लियोनार्डो डिकैप्रियो और ब्रैड पिट की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म साल 1969 में हॉलीवुड की सबसे मिस्टीरयस मर्डर केस और सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। गौरतलब है कि साल 1969 में चार्ल्स मेनसन नाम के एक सीरियल किलर ने हॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती शेरोन टेट और उसके दोस्तों की हत्या कर दी थी। शेरोन को जब मारा गया, तब वह प्रेग्नेंट थी। यह मर्डर मिस्ट्री हॉलीवुड में सबसे चर्चित घटना में से एक है। बात करें लियोनार्डो डिकैप्रियो के किरदार की तो वह इस फिल्म में पूर्व टीवी एक्टर रिक डाल्टन का किरदार निभाएंगे। विड हेमैन और शैनन मैकिंटोश फिल्म के निर्माता हैं। यह फिल्म 19 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed