Madonna: ट्रंप प्रशासन के फैसले पर भड़कीं मैडोना, एक्स पोस्ट के जरिए कही ये बात
Madonna: पॉप आइकन मैडोना ने ट्रंप प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि यह नई सरकार धीरे-धीरे उन स्वतंत्रताओं को खत्म कर रही है जिनके लिए हम वर्षों से संघर्ष कर रहे थे।
विस्तार
पॉप आइकन मैडोना ने ट्रांसजेंडर लोगों से सुरक्षा हटाने और विविधता, समानता और समावेश के प्रयासों को समाप्त करने के फैसले के लिए नवनिर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की आलोचना की है। मैडोना ने नागरिकों से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने की अपील की है। सोमवार को ट्रंप ने पेंटागन से एक समीक्षा करने को कहा जिसके तहत संभवतः ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सैन्य सेवा से बाहर करने की दिशा में कदम जा सकता है।
लंबे समय से एलजीबीटीक्यू समुदाय की समर्थक रहीं मैडोना ने मंगलवार को इस फैसले को लेकर एक्स पर अपनी निराशा व्यक्त की। उन्होंने लिखा, "यह देखना इतना दुखद है कि हमारी नई सरकार धीरे-धीरे उन सभी स्वतंत्रताओं को खत्म कर रही है, जिनके लिए हम वर्षों से संघर्ष कर रहे थे और जिन्हें हम जीत चुके हैं। संघर्ष को जारी रखें..।" उन्होंने इस पोस्ट के साथ एलजीबीटीक्यू का ध्वज और टूटे हुए दिल की इमोजी भी साझा किया।
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने अपनी फिल्मों को लेकर कही दिलचस्प बात, कैसे 'कबीर सिंह' से अलग है 'देवा' का किरदार
It’s so sad to watch our new Government slowly dismantling all the Freedoms we have been fighting for and WON over the years. 🏳️🌈💔
— Madonna (@Madonna) January 28, 2025
Don’t give up the Fight! pic.twitter.com/6FiziYa2zM
इससे पहले गायिका और अभिनेत्री सेलेना गोमेज ने भी ट्रंप प्रशासन के उस रुख पर आक्रोश जताया था, जिसमें अवैध रूप से देश में रह रहे अप्रवासियों को निर्वासित करने का निर्णय लिया गया था। सेलेना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में आंसू बहाते हुए कहा था, "मेरे लोग, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं, हमलावरों का शिकार हो रहे हैं... । मुझे नहीं पता कि क्या करना है। मैं हर संभव कोशिश करूंगी, मैं वादा करती हूं,”। हालांकि, यह वीडियो अब हटा दिया गया है।
Pakistani Actress: इरफान खान के साथ काम कर चुकी यह पाकिस्तानी एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती, बोलीं- दुआ में याद..
