Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deva Star Shahid Kapoor Says about his action latest film Is Intense And Violent But Not Kabir Singh?

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने अपनी फिल्मों को लेकर कही दिलचस्प बात, कैसे 'कबीर सिंह' से अलग है 'देवा' का किरदार

Wed, 29 Jan 2025 04:28 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 29 Jan 2025 04:28 PM IST
सार

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म देवा को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। देवा 31 जनवरी को रिलीज हो रही है। इसी बीच शाहिद ने अपनी एक्शन फिल्म कबीर सिंह और देवा के बारे में डिफ्रेंस बताया है।
 

विज्ञापन
Deva Star Shahid Kapoor Says about his action latest film Is Intense And Violent But Not Kabir Singh?
जानिए कबूर सिंह से कैसे अलग है देवा का किरदार - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor

विस्तार

शाहिद कपूर की फिल्म देवा 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में शाहिद के अलावा पूजा हेगड़े, कुब्रा सैत और पावेल गुलाटी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही में शाहिद ने अपनी फिल्म कबीर सिंह और देवा के बारे में कुछ दिलचस्प बात बताईं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

कबीर सिंह से कैसे अलग है देवा
मलयालम निर्देशक रोशन एंड्रयूज की एक्शन थ्रिलर फिल्म देवा 31 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। सोशल मीडिया पर देवा की तुलना संदीप वांगा रेड्डी की कबीर सिंह से की जा रही है। अब, शाहिद ने देवा की कहानी के बारे में खुलकर बात की है। अभिनेता ने बताया कि देवा में उनका किरदार कबीर सिंह से किस तरह अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा है देवा का किरदार
कथित तौर पर शाहिद कपूर ने देवा और कबीर सिंह को लेकर खुलासा किया, "कबीर सिंह एक आक्रामक किरदार है, लेकिन 'देवा' वाकई देवा है, इसमें कबीर सिंह जैसा कुछ नहीं है। देवा किसी भी मेरे बाकी किरदार की तरह नहीं है। 'कबीर सिंह' तक लोग कहते थे, 'ओह! क्या वह 'उड़ता पंजाब' के टॉमी सिंह जैसा है?"

यह भी पढ़ें:
Shahid Kapoor: अब परिवार संग स्क्रीन शेयर नहीं करना चाहते 'देवा' स्टार, शाहिद कपूर बोले- इमोशनली हर्ट होते हैं
 
विज्ञापन

31 जनवरी को मिलेंगे सारे जवाब
शाहिद ने बताया कि देवा उनके दिल के कितने करीब है। जब उनसे पूछा गया कि उनके किरदार के अलावा और क्या है जो फिल्म देवा को खास बनाता है। कथित तौर पर उन्होंने कहा, "आपको 31 जनवरी को सारे जवाब मिल जाएंगे।"

यह भी पढ़ें:
Thandel Movie Trailer: यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है थंडेल का ट्रेलर, जानें नागा की फिल्म को मिले कितने व्यूज

देवो में बहुत सारी खुबियां देखने को मिलेंगी-शाहिद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को लेकर आगे शाहिद ने कहा, "एक अभिनेता के तौर पर, मैं अपने काम को अपने तक ही सीमित रखता हूं। मैं चाहता हूं कि हर कोई इसे महसूस करे। मैं बस थोड़ा सा फिलर जोड़ रहा हूं। मुझे वह भूमिका निभाना दिलचस्प लगा। मैंने हमेशा अपनी फिल्मोग्राफी के लिए चुनौतीपूर्ण फिल्मों का सेलेक्शन किया है।" आगे शाहिद ने कहा, "मैंने देवा में निर्देशक के साथ मिलकर काफी काम किया है। हमने एक साल तक पूरी फिल्म को लेकर भूमिकाएं तैयार कीं। देवा में एक अभिनेता के तौर पर मेरी बहुत सारी खूबियां देखने को मिलेंगी।"

यह भी पढ़ें:
Shahid Kapoor: 'देवा' स्टार शाहिद के करियर की पांच फिल्मों की कमाई, कबीर सिंह से लेकर उड़ता पंजाब तक शामिल


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed