{"_id":"255d4e3cb7bb7d3c3b3e0cfb09bde6e4","slug":"madonna-reveals-about-her-rape-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैडोना का 19 की उम्र में हुआ था रेप","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
मैडोना का 19 की उम्र में हुआ था रेप
न्यूयॉर्क/एजेंसी
Updated Mon, 07 Oct 2013 07:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘क्वीन ऑफ पॉप’ के नाम से मशहूर अंतरराष्ट्रीय पॉप सिंगर मैडोना ने अपने जीवन से जुड़ा एक गहरा राज खोला है। उन्होंने बताया कि जब वह सिंगर बनने के लिए संघर्ष कर रही थीं तो एक अजनबी ने उनके साथ रेप किया था। उस समय वह 19 साल की थीं।
विज्ञापन
सिंगर बनने का सपना संजोए जब वह मिशीगन से न्यूयॉर्क आई थीं उस समय उनकी जेब में केवल 35 डॉलर थे।
एक मैगजीन के लिए लिखे कॉलम में मैडोना (55) ने अपने पुराने दर्द को बयां किया है। उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क में चाकू की नोंक पर उनके साथ रेप किया गया।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क शहर को मैं जैसा मानती थी, यह वैसा नहीं था। इस शहर ने खुले दिल से मेरा स्वागत नहीं किया। मैडोना ने बताया कि एक बिल्डिंग की छत पर मुझे घसीटकर ले जाया गया। वह मेरे पीछे चाकू लगाया हुआ था और बंदूक दिखाकर रेप किया।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा कि मेरे घर में तीन बार तोड़फोड़ की गई। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों किया गया।