फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Loki Season 2 Episodes to Release on Thursday Nights it Marking Marvel First primetime Drop

Loki 2: लोकी सीजन 2 की प्रीमियर तारीख बदली, जानें अब कब देखने को मिलेगी मार्वल की यह वेब सीरीज?

Tue, 19 Sep 2023 11:35 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 19 Sep 2023 11:35 AM IST
सार

'लोकी सीजन 2' की प्रीमियर तारीख बदल गई है। मार्वल की इस वेब सीरीज का अब आप इस तारीख से लुत्फ उठा सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Loki Season 2 Episodes to Release on Thursday Nights it Marking Marvel First primetime Drop
लोकी सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टॉम हिडलेस्टन, सोफिया डि मार्टिनो, गुगु मबाथा-रॉ, वुन्मी मोसाकु, यूजीन कोर्डेरो और राफेल कैसल अभिनीत वेब सीरीज 'लोकी सीजन 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में रिलीज हुए सीरीज के पोस्टर और ट्रेलर ने फैंस को उत्साहित किया हुआ है। वहीं, अब मेकर्स ने इसकी प्रीमियर तारीख में बदलाव का एलान किया है। तो आइए जान लेते हैं कि मार्वल की यह वेब सीरीज कब और कहां उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन

'लोकी सीजन 2' की प्रीमियर तारीख बदली 

डिज्नी+मार्वल स्टूडियोज की वेब सीरीज 'लोकी सीजन 2' की शुरुआत मूल रूप से शुक्रवार, 6 अक्टूबर से होने वाली थी। हालांकि डिज्नी+ ने सोमवार को घोषणा की कि सीरीज का प्रीमियर अब गुरुवार शाम 6 बजे पीएसटी पर होगा। इसके बाद सीजन के सभी एपिसोड गुरुवार को शाम 6 बजे पीएसटी पर प्रसारित होंगे।

विज्ञापन


Adil-Rakhi: राखी ने दिखाए आदिल से हुई शादी के सबूत, बोलीं- वो मुझे फेमस होने के लिए यूज कर रहा था

विज्ञापन
विज्ञापन

'लोकी सीजन 2' की कहानी 

मार्वल की सफल वेब सीरीज 'लोकी' के दूसरे भाग 'लोकी सीजन 2' में लोकी और टीवीए के बीच की रोमांच से भरी कहानी लोगों को देखने को मिलेगी। पहले सीजन में लोकी दूसरी टाइमलाइन में चला जाता है। जहां उसे अलग-अलग वेरिएंट के सात लोकी मिलते हैं। इस नए शो की कहानी इसके आगे से ही शुरू होगी। बता दें कि इस शो के एपिसोड्स को जस्टिन बेन्सन, एरॉन मूरहेड, डैन डेलीउव और कासरा फरहानी ने निर्देशित किया है।


Samantha Ruth: सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के रिश्ते सुधरे? अभिनेत्री का यह एक्शन देख गदगद हुए फैंस

'लोकी सीजन 2' स्टारकास्ट, निर्माता

'लोकी सीजन 2' के मुख्य लेखक एरिक मार्टिन हैं। वहीं, केविन फीगे, स्टीफन ब्रौसेर्ड, लुईस डीस्पोसिटो, विक्टोरिया अलोंसो, ब्रैड विंडरबाम, केविन आर. राइट, टॉम हिडलेस्टन, जस्टिन बेन्सन और आरोन मूरहेड, एरिक मार्टिन और माइकल वाल्ड्रॉन इस शो के कार्यकारी निर्माता हैं। इसके अलावा ट्रेवर वॉटरसन 'लोकी सीजन 2' के सह-कार्यकारी निर्माता के रूप में कार्यरत हैं। 'लोकी सीजन 2' को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed