Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Samantha Ruth Prabhu and Naga Chaitanya patched up Kushi actress unarchived her wedding photos

Samantha Ruth: सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के रिश्ते सुधरे? अभिनेत्री का यह एक्शन देख गदगद हुए फैंस

Tue, 19 Sep 2023 10:21 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 19 Sep 2023 10:21 AM IST
सार

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के बीच रिश्ते सुधरने के कयास लगाए जा रहे हैं। 'खुशी' अभिनेत्री ने कुछ ऐसा किया है, जिसे देख पूर्व जोड़े के फैंस गदगद हो उठे हैं। 
 

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu and Naga Chaitanya patched up Kushi actress unarchived her wedding photos
सामंथा रुथ प्रभु-नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की गिनती एक वक्त पर साउथ सिनेमा की सबसे प्यारी जोड़ियों में होती थी। हालांकि, वर्ष 2021 में दोनों ने अपने तलाक का एलान कर हर किसी को हैरान कर दिया। आपसी मतभेद के कारण सामंथा-नागा ने अपनी राहें अलग कर लीं। साथ ही कुछ इंटरव्यू में दोनों ने कहा कि यह एक सौहार्दपूर्ण ब्रेकअप नहीं था, लेकिन राहें अलग कर दोनों को अलग-अलग खुद को तराशने की आजादी मिल गई है। वहीं, अब सामंथा रुथ प्रभु ने कुछ ऐसा किया है, जिसे देखकर पूर्व जोड़े के फैंस खुश हो उठे हैं। जल्द ही दोनों के वापस से साथ आने के कयास लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु का बड़ा कदम

दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु ने पूर्व पति नागा चैतन्य के साथ अपनी कुछ तस्वीरों को अनारक्षित कर दिया है। इसमें एक शादी का फोटो भी शामिल है। इन तस्वीरों को सामंथा ने कथित तौर पर नागा से अलग होने की घोषणा के बाद संग्रहीत किया था। एक फैन ने इस ओर इशारा किया और एक फोटो को कैप्शन के साथ साझा किया, 'सामंथा धीरे-धीरे नागा चैतन्य के साथ अपने सभी पोस्ट को अनआर्काइव कर रही हैं। क्या दोनों वापस एक साथ हैं? क्या शोभिता अब तस्वीर से बाहर हैं?'

विज्ञापन


Trisha Krishnan: पोन्नियिन सेलवन 2 की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन जल्द बनेंगी दुल्हनिया, इस प्रोड्यूसर से करेंगी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद पर ध्यान दे रहीं सामंथा

वहीं, दूसरों का मानना है कि तस्वीरों के अनारक्षित होने के संकेत को इस तथ्य के रूप में देखा जा सकता है कि सामंथा रुथ प्रभु अब अपने जीवन में आगे बढ़ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने टिप्पणी की, 'नहीं, वह इसे स्वीकार करना शुरू कर रही हैं, और आखिरकार आगे बढ़ रही हैं।' सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों काम के साथ-साथ खुद पर भी खासा ध्यान दे रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री अपनी एक तस्वीर में अपने एब्स, मिड्रिफ और परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। 


दुखद: मशहूर तमिल अभिनेता और संगीतकार विजय एंटनी की बेटी ने की आत्महत्या, घर पर फंदे से लटका मिला शव

नागा-सामंथा की शादी, तलाक 

नागा चैतन्य और सामंथा प्रभु की बात करें तो, दोनों की पहली मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। मुलाकात, दोस्ती में तब्दील हुई और धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो गया। वर्ष 2017 में सामंथा-नागा ने अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया। हालांकि, जल्द ही दोनों के रिश्ते में परेशानियां उभरने लगीं। इसी कारण से चार वर्ष तक साथ रहने के बाद सामंथा-नागा ने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया। तलाक के तुरंत बाद नागा का नाम अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला से जुड़ने लगा था। इतना ही नहीं नागा की दूसरी शादी की अफवाह भी सुर्खियों का हिस्सा रह चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed