{"_id":"65f097f378c93e6eb70a3320","slug":"leah-smith-passed-away-at-age-of-22-she-was-suffering-from-rare-cancer-ewing-sarcoma-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leah Smith Passed Away: टिक टॉक स्टार लिआ स्मिथ का निधन, 22 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Leah Smith Passed Away: टिक टॉक स्टार लिआ स्मिथ का निधन, 22 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Tue, 12 Mar 2024 11:29 PM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:29 PM IST
सार
युवा टिकटॉक क्रिएटर लिआ स्मिथ का निधन हो गया है। उन्होंने 22 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
लिआ स्मिथ
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवा टिकटॉक क्रिएटर लिआ स्मिथ का निधन हो गया है। उन्होंने 22 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार वे एक दुर्लभ कैंसर इविंग सारकोमा से जूझ रही थीं। कुछ समय पहले उन्होंने मंच पर दुर्लभ कैंसर इविंग सारकोमा से जूझने की बात और उसके अनुभवों को साझा किया था। वहीं, इस बीमारी से अब लिआ जिंदगी की जंग हार गईं। उनके निधन की खबर उनके प्रेमी ने अपने टिक टॉक पेज पर साझा की थी, जिसके बाद कई समर्थकों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन
प्रेमी ने की लिआ स्मिथ के मौत की पुष्टि
उन्होंने कहा कि लिआ स्मिथ की मृत्यु 11 मार्च को हुई और इसे कभी नहीं भुलाया जाएगा। वीडियो संदेश साझा करते हुए उन्होंने आगे कहा, 'मैं हर किसी को लिआ के बारे में बोलते हुए देखना चाहता हूं कि वे कितनी अद्भुत थीं और उन्होंने सभी की कितनी मदद की। हम लिआ को कभी भूलने नहीं देंगे।'
विज्ञापन
Pa Ranjith: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचाने को तैयार पा रंजीत, निर्देशक ने खुद की पुष्टि
विज्ञापन
फैंस ने जताया दुख
उनके प्रेमी ने साझा किया कि स्मिथ ने उनके इलाज के दौरान फैंस द्वारा उनके साथ साझा की गई सभी टिप्पणियां पढ़ीं। उन्होंने कहा, 'जिस किसी ने भी कभी कुछ अच्छा कहा है, उसका मतलब उनके लिए कहीं अधिक है।' वहीं, उनके भाई लियाम ने भी वीडियो पर कमेंट किया और लिखा, 'लिआ और इस परिवार के लिए किए गए सभी कार्यों के लिए सभी को धन्यवाद।' वहीं एक टिकटॉक यूजर ने कहा, 'लिआ स्मिथ आप अद्भुत और बहुत मजबूत थीं।'
Shaitaan Box Office Collection Day 5: ‘दृश्यम 2’ से पीछे छूट रही ‘शैतान’, पांचवें दिन और गिरी कमाई
इविंग सारकोमा के बारे में लिआ ने की थी बात
अपने डायग्नोसिस से एक साल पहले स्मिथ ने पीठ दर्द से अपनी 10 महीने की लड़ाई के बारे में टिक टॉक पर खुलकर बात की थी। उनके बाएं पैर में अचानक सुन्नता बढ़ गई थी, जो एक खतरनाक और दर्दनाक मोड़ बन गई, जिसके कारण उन्हें डॉक्टर से इलाज करवाना पड़ा। यह उनके लिए बड़ी समस्या बन गई। दरअसल, इविंग सारकोमा एक असामान्य हड्डी का कैंसर है, जिससे लिआ जूझ रही थी।
Teja Sajja: प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' का हिस्सा होंगे तेजा सज्जा? अटकलों पर अभिनेता ने दी प्रतिक्रिया