फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Kerri Anne Donaldson died by suicide Britains Got Talent star hunged in her apartment in June 2023

Kerri Anne Donaldson: अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद 'गॉट टैलेंट' स्टार ने ली अपनी जान, सच से उठा पर्दा

Tue, 19 Nov 2024 09:46 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 19 Nov 2024 09:46 AM IST
सार

38 वर्षीय डांसर केरी-ऐनी डोनाल्डसन उनके अपार्टमेंट में मृत पाया गया। अब अधिकारियों ने मौत की जांच पर अपने तथ्य पेश किए हैं, जिनमें चौंकाने वाले खुलासे शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
Kerri Anne Donaldson died by suicide Britains Got Talent star hunged in her apartment in June 2023
केरी ऐनी डोनाल्डसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

38 वर्षीय डांसर केरी-ऐनी डोनाल्डसन की मौत अब ब्रिटेन में चल रही जांच का विषय है। 'ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट डांसर' फेम केरी बीते साल अपने घर में मृप पाई गईं। अधिकारी अब केरी की मौत की जांच पर अपने तथ्य पेश कर रहे हैं। पूछताछ में, कोरोनर जेसन पेग ने बताया कि केरी ने फांसी लगाकर अपनी जान दी, जिसका सीधा अर्थ है कि उन्होंने आत्महत्या की। 

विज्ञापन

डोनाल्डसन के परिवार की मांग 

हालांकि, डोनाल्डसन का परिवार अब उनके निधन से पहले के दिनों की जांच की मांग कर रहा है, जो इंग्लैंड के हैम्पशायर के फर्नबोरो में हुई थी। 'स्ट्रिक्टली कम डांसिंग' में भी नजर आ चुकीं केरी को निधन से ठीक पहले इंग्लैंड के लिन, सरे में सेंट पीटर्स अस्पताल की देखभाल में रखा गया था। 'द डेली मेल' की रिपोर्ट के अनुसार, सुविधा केंद्र में उनका मनोरोग मूल्यांकन किया गया और फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 

विज्ञापन


Deadpool and Wolverine: शॉन लेवी की फिल्म ने ओटीटी पर भी काटा गदर, 'ब्लैक पैंथर' के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल मिलेंगे सभी सवालों के सटीक जवाब

यह स्पष्ट नहीं है कि मूल्यांकन में क्या शामिल था और इस सिनेरियो में रोगी के आसपास की प्रक्रियाएं क्या थीं। अधिकारी अब 2025 के लिए निर्धारित पूर्ण जांच सुनवाई में इन सवालों का जवाब देंगे। इस प्रारंभिक सुनवाई में, पेग ने डोनाल्डसन के अंतिम दिनों का एक बुनियादी अवलोकन प्रस्तुत किया। वह 4 जून को कुछ समय के लिए पुलिस हिरासत में थीं लेकिन उसके तुरंत बाद उन्हें लापता घोषित कर दिया गया। डोनाल्डसन कुछ दिनों बाद अचानक लौट आई थीं, लेकिन उन्होंने अधिक मात्रा में दवाई ले ली थी। इसके कारण उन्हें सेंट पीटर्स में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पोस्टमॉर्टम से साफ हुआ है कि फांसी लगाने की वजह से उनकी मौत हुई। मामले में अगले साल और अधिक जानकारी मिलने और पूरी सच्चाई से पर्दा उठने की उम्मीद है।

 

Angelina Jolie: ब्रैड पिट से कानूनी लड़ाई के बीच आर्थिक तंगी से गुजर रहीं एंजेलीना, बेचनी पड़ रही संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed