फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Angelina Jolie facing financial difficulties amid legal battle with ex-husband Brad Pitt

Angelina Jolie: ब्रैड पिट से कानूनी लड़ाई के बीच आर्थिक तंगी से गुजर रहीं एंजेलिना, बेचनी पड़ रही संपत्ति

Tue, 19 Nov 2024 09:26 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 19 Nov 2024 09:26 AM IST
सार

हॉलीवुड अदाकारा एंजेलिना जोली का अपने पूर्व पति ब्रैड पिट से कानूनी विवाद चल रहा है। इस बीच ऐसी खबर सामने आई है कि अभिनेत्री आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रही हैं।

विज्ञापन
Angelina Jolie facing financial difficulties amid legal battle with ex-husband Brad Pitt
ब्रैड पिट-एंजेलिना जोली - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की राहें 2019 में जुदा हो गईं। लेकिन, इनके बीच मतभेद हैं और कानूनी लड़ाई जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्स-हसबैंड ब्रैड पिट से चल रही कानूनी लड़ाई के बीच एंजेलिना आर्थिक परेशानियों से गुजर रही हैं। राडारऑनलाइन के अनुसार, ब्रैड पिट के साथ चल रहे मुकदमे से एंजेलिनी की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा है। अब हालत ऐसे हो गए हैं कि खर्चों की पूर्ति के लिए अभिनेत्री को अपनी कुछ कीमती संपत्तियां बेचनी पड़ रही हैं।

विज्ञापन

कानूनी लड़ाई को देंगी विराम
अभिनेत्री के करीबी सूत्रों के मुताबिक, एंजेलिना की आर्थिक परेशानियां मुख्य रूप से ब्रैड पिट के साथ उनकी कानूनी लड़ाई के कारण हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि अपने रिसोर्स को बचाने के लिए एंजेलिनी ने इस कानूनी लड़ाई को विराम देने पर विचार किया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मोटी कानूनी फीस के कारण अभिनेत्री ने हाल ही में एफबीआई के खिलाफ मुकदमा वापस ले लिया, क्योंकि खर्चा काफी ज्यादा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आमदनी से ज्यादा हो रहे खर्चे
रिपोर्ट्स में कहा गा है कि एंजेलिना का काफी ज्यादा पैसा खर्च हो चुका है। उनके खर्चे उनकी आमदनी से ज्यादा हैं। इन सभी कानूनी मामलों की वजह से उन्हें हजारों डॉलर खर्च करने पड़ रहे हैं। उन्हें एहसास हुआ कि वह इन सभी लड़ाइयों को लड़ने का जोखिम नहीं उठा सकतीं। 
Shah Rukh Khan: एक साथ नजर आएंगे ‘डेडपूल’ और शाहरुख खान, दुबई में रयान रेनॉल्ड्स के साथ होगी रोचक मुलाकात

विज्ञापन

बेच रहीं कार और गहने!
कहा जा रहा है कि अपनी आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए जोली ने अपनी 1958 की फेरारी 250 जीटी को बिक्री के लिए रखा है, जिसकी कीमत 1.3 मिलियन डॉलर है। कार के अलावा एंजेलिना कथित तौर पर अपने डिजाइनर कपड़े, सामान और गहने बेच रही हैं। बता दें कि एंजेलिना जोली ने 19 सितंबर, 2016 को ब्रैड पिट से तलाक के लिए अर्जी दी थी। इसके बाद 2019 में दोनों अलग हो गए।
Punit Goenka: जी नेटवर्क में गोयनका परिवार की बस इतनी हिस्सेदारी, एजीएम से पहले पुनीत का एमडी पर पद से इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed