फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Kanye West Broke Down In presidential campaign with rambling rally

अपनी पहली रैली में इस वजह से रो पड़े कान्ये वेस्ट, अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का किया है एलान

Mon, 20 Jul 2020 11:38 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 20 Jul 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
Kanye West Broke Down In presidential campaign with rambling rally
कान्ये वेस्ट - फोटो : ट्विटर

अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट (Kanye West) ने हाल ही में एलान किया था कि वह इस साल के आखिर में होने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे। कान्ये वेस्ट का मुकाबला वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रैटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन से होगा। 

विज्ञापन


कान्ये वेस्ट ने हाल ही में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित किया। रैपर कान्ये वेस्ट इस रैली में गर्भपात और पॉर्नोग्राफी पर बात करते हुए रो पड़े। एक घंटे से अधिक समय तक चलने वाली इस रैली में उन्होंने गर्भपात की निंदा करते हुए कहा कि मेरे पिता मेरा गर्भपात करवाना चाहते थे। कोई कान्ये वेस्ट नहीं होता, क्योंकि मेरे पिताजी बहुत व्यस्त थे। मेरी मां ने मुझे बचाया था। 
विज्ञापन


बता दें कि कान्ये वेस्ट किम कार्दशियन के पति हैं। अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहा है। कान्ये वेस्ट ने ट्वीट करते हुए कहा था, 'भगवान पर विश्वास रखते हुए हमें अब अमेरिका के उस वादे को समझना चाहिए, एक विजन के साथ देश के भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। मैं अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रहा हूं।' उन्होंने अपने ट्वीट में अमेरिकी झंडे का इमोजी बनाया और हैशटैग “#2020VISION” लिखा। कान्ये के इस कदम का मशहूर उद्योगपति एलन मस्क ने स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कान्ये वेस्ट के इस एलान से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बेहद दिलचस्प होने के आसार बढ़ गए हैं।

पढ़ें- Haruma Miura Death: अपार्टमेंट में मृत पाए गए जापानी अभिनेता हरुमा मिउरा, पुलिस को आत्महत्या का संदेह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed