फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Joker actor Joaquin Phoenix was in talks to play Batman but was rejected by the studio

बैटमैन का किरदार करने वाले थे वाकिन फिनिक्स, स्टूडियो ने कर दिया था रिजेक्ट

Wed, 28 Oct 2020 08:32 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 28 Oct 2020 08:32 PM IST
सार

  • वाकिन फिनिक्स फिल्म द डार्क नाइट में ब्रूस वायने यानी बैटमैन का किरदार निभाने वाले थे। 
  • इस बात का खुलासा निर्देशक डेरेन एरोनोफ्स्की ने किया है।
  • क्रिश्चियन बेल को इस फिल्म में बैटमैन का किरदार करने के लिए चुना गया।

विज्ञापन
Joker actor Joaquin Phoenix was in talks to play Batman but was rejected by the studio
वाकिन फिनिक्स - फोटो : file photo

विस्तार

वाकिन फिनिक्स हॉलीवुड सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। पिछले साल आई उनकी फिल्म 'जोकर' ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। इस फिल्म में उनके अभिनय का खूब पसंद किया गया था। फिल्म 'जोकर' के लिए उन्हें ऑस्कर पुरस्कार भी मिला था। वाकिन फिनिक्स बुधवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वाकिन फिनिक्स फिल्म द डार्क नाइट में ब्रूस वायने यानी बैटमैन का किरदार निभाने वाले थे जो लेखक फ्रैंक मिलर के उपन्यास बैटमैन: ईयर वन पर आधारित थी। 

विज्ञापन


इस बात का खुलासा निर्देशक डेरेन एरोनोफ्स्की ने किया है। डेरेन एरोनोफ्स्की ने हाल ही में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, स्टूडियो फ्रेडी प्रिंसे जूनियर को बैटमैन का किरदार करवाना चाहता था लेकिन मैं चाहता था कि वह किरदार वाकिन फिनिक्स करें। मुझे याद है, मैंने कहा था हम यहां दो अलग-अलग फिल्में बना रहे हैं। वह एक अलग समय था। मैंने जो बैटमैन के लिए लिखा था, वह निश्चित रूप से अलग-अलग प्रकार का था।'
विज्ञापन


डेरेन एरोनोफ्स्की के अनुसार वार्नर ब्रदर्स क्रिस्टोफर नोलन पर अपना मत बना रहे थे। इसके बाद क्रिश्चियन बेल को इस फिल्म में बैटमैन का किरदार करने के लिए चुना गया। इस किरदार ने पर्दे पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि जोकर फिल्म के लिए वाकिन को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर मिला। उन्हें ‘द मास्टर’, ‘ग्लैडिएटर’ ,‘हर’ (2013) और सिंगर जॉनी कैश की लाइफ पर बनी ‘वॉक द लाइन’ (2005) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वाकिन बचपन से ही एक्टिंग कर रहे हैं।  वे चार बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं। इसमें तीन बार बेस्ट एक्टर कैटेगरी में। तीसरी बार में वे ‘जोकर’ के साथ बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीतने में कामयाब हो गए।

पढ़ें: पानी में सांस रोकेने का ये है अनोखा रिकॉर्ड, 'अवतार 2' में 'टाइटैनिक' की हीरोइन ने ली खास ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed