फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Jennifer Aniston and Brad Pitt are trending once again

फिर से साथ काम करने जा रहे एक्स कपल ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टन, एक दूसरे से फ्लर्ट करते हुए दिखे

Sat, 19 Sep 2020 11:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 19 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Jennifer Aniston and Brad Pitt are trending once again
ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टन - फोटो : वायरल- ट्विटर

एक्स कपल रहे ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टन के बीच एक बार फिर से प्यार पनप रहा है। दोनों जल्द ही 1982  में आई फिल्म 'फास्ट टाइम्स एट रिडगोंटम हाई के रीमेक में नजर आने वाले हैं। हाल ही में हुई एक वर्चुअल मीट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों को फ्लर्ट करते हुए देखा गया।

विज्ञापन


इस दौरान जिसने भी उन्हें देखा सभी के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। दरअसल इस साल की शुरुआत में ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टन को Screen Actors Guild Awards में मस्ती करते हुए देखा गया था। इतना ही नहीं ब्रैड पिट को जब अवॉर्ड मिल रहा था तब जेनिफर उनके लिए तालियां बजाती नजर आईं। वहीं जब जेनिफर को अवॉर्ड मिला उस समय ब्रैड पिट बैकस्टेज थे लेकिन वहां मौजूद स्क्रीन पर उन्हें देख खुश हो रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Jennifer Aniston and Brad Pitt are trending once again
जेनिफर एनिस्टन के साथ बैड पिट

बता दें, एंजेलिना जोली से तलाक के बाद से ब्रैड पिट फिलहाल सिंगल हैं वहीं उनकी पूर्व पत्नी जेनिफर एनिस्टन का भी तलाक हो गया है। ऐसे में खबरें हैं कि दोनों एक दूसरे के साथ रहने का फिर से मन बना चुके हैं।

एनिस्टन के 50वें जन्मदिन की पार्टी में भी पिट शामिल हुए थे। जिसके बाद से ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अभिनेत्री के लिए उनका प्यार फिर जाग उठा है। बता दें पिट ने साल 2000 में एनिस्टन से शादी की थी और 2005 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद पिट ने एंजेलिना जोली से शादी कर ली और फिर तलाक भी ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed