फिर से साथ काम करने जा रहे एक्स कपल ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टन, एक दूसरे से फ्लर्ट करते हुए दिखे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्स कपल रहे ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टन के बीच एक बार फिर से प्यार पनप रहा है। दोनों जल्द ही 1982 में आई फिल्म 'फास्ट टाइम्स एट रिडगोंटम हाई के रीमेक में नजर आने वाले हैं। हाल ही में हुई एक वर्चुअल मीट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों को फ्लर्ट करते हुए देखा गया।
इस दौरान जिसने भी उन्हें देखा सभी के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। दरअसल इस साल की शुरुआत में ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टन को Screen Actors Guild Awards में मस्ती करते हुए देखा गया था। इतना ही नहीं ब्रैड पिट को जब अवॉर्ड मिल रहा था तब जेनिफर उनके लिए तालियां बजाती नजर आईं। वहीं जब जेनिफर को अवॉर्ड मिला उस समय ब्रैड पिट बैकस्टेज थे लेकिन वहां मौजूद स्क्रीन पर उन्हें देख खुश हो रहे थे।
This virtual reunion was everything. #BradJen forever. Don’t fight me on this. #JenniferAniston #BradPitt aahh my heart. 🥰🤩 pic.twitter.com/MvoXwuqyxq
— A.G. Neri (@msneri27) September 18, 2020
बता दें, एंजेलिना जोली से तलाक के बाद से ब्रैड पिट फिलहाल सिंगल हैं वहीं उनकी पूर्व पत्नी जेनिफर एनिस्टन का भी तलाक हो गया है। ऐसे में खबरें हैं कि दोनों एक दूसरे के साथ रहने का फिर से मन बना चुके हैं।
एनिस्टन के 50वें जन्मदिन की पार्टी में भी पिट शामिल हुए थे। जिसके बाद से ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अभिनेत्री के लिए उनका प्यार फिर जाग उठा है। बता दें पिट ने साल 2000 में एनिस्टन से शादी की थी और 2005 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद पिट ने एंजेलिना जोली से शादी कर ली और फिर तलाक भी ले लिया।