{"_id":"5f13d82b8ebc3e9f715810fe","slug":"japanese-actor-haruma-miura-found-hanging-in-his-tokyo-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haruma Miura Death: अपार्टमेंट में मृत पाए गए जापानी अभिनेता हरुमा मिउरा, पुलिस को आत्महत्या का संदेह","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Haruma Miura Death: अपार्टमेंट में मृत पाए गए जापानी अभिनेता हरुमा मिउरा, पुलिस को आत्महत्या का संदेह
Sun, 19 Jul 2020 10:50 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 19 Jul 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
हरुमा मिउरा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापानी अभिनेता हरुमा मिउरा (Haruma Miura Death) का निधन हो गया है। वह 30 साल के थे। हरुमा मिउरा को टोक्यो स्थित उनके मिनाटो वार्ड अपार्टमेंट में मृत अवस्था में पाया गया। अभिनेता हरुमा मिउरा को अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हरुमा ने आत्महत्या की है। क्योंकि उनके कमरे में एक सुसाइड नोट पाया गया है।
विज्ञापन
खबरों की मानें तो हारुमा के मैनेजर को सबसे पहले उनकी मौत की खबर मिली। हरुमा मिउरा से काम के सिलसिले में मैनेजर उनके घर गए और जहां जाकर उनकी मौत की जानकारी मिली।
विज्ञापन
जापान टाइम्स और क्योदो न्यूज ने हरुमा मिउरा की मौत की पुष्टि की है और उनकी मौत पीछे के कारण पर संदेह है।
टोक्यो मेट्रोपॉलिटन पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल उनकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। हरुमा मिउरा को खासतौर पर एडवेंचर ड्रामा अटैक में एरेन जेगर की भूमिका के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
हरुमा मिउरा ने इमा एई नी युकीमासू( Ima ai ni yukimasu), अनफेयर (Miniseries) द लास्ट सिंड्रेला, नेवर लेट मी गो, एडल्ट स्कूल, डाइंग आई और टू वीक जैस कई टीवी शोज किए थे।