फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Instagram restricts Kanye West account

Kanye West: रैपर कान्ये वेस्ट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगा प्रतिबंध, कंटेंट किया गया डिलीट

Sun, 09 Oct 2022 04:12 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 09 Oct 2022 04:12 AM IST
सार

मेटा ने यह स्पष्ट नहीं किया कि रैपर कान्ये वेस्ट के इंस्टाग्राम अकाउंट को कौन सी सामग्री के लिए प्रतिबंधित किया गया है और यह कितने समय तक चलेगा।

विज्ञापन
Instagram restricts Kanye West account
कान्ये वेस्ट - फोटो : social media

विस्तार

सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने रैपर कान्ये वेस्ट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार्रवाई करते हुए उस पर प्रतिबंध लगा दिया है साथ ही अकाउंट से कंटेंट डिलीट कर दिया है। हालांकि खाता अभी भी दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


मेटा की नीति है कि अगर कोई यूजर नीतियों का बार-बार उल्लंघन करता है तो उसके अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। मेटा ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कौन सी सामग्री के लिए प्रतिबंध लगाया गया और यह कितने समय तक चलेगा।
विज्ञापन


कान्ये वेस्ट जो इंस्टाग्राम पर @kanyewest हैंडल का उपयोग करते हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ संदेशों के स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए थे जो अब डिलीट कर दिए गए हैं। यह कथित तौर पर रैपर डिडी को भेजे गए थे। इन संदेशों में यहूदियों को लेकर कुछ टिप्पणी कही गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा था
कान्ये को पहले भी इंस्टाग्राम पर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा था। मार्च में रैपर को 24 घंटे के लिए प्लेटफॉर्म से सस्पेंड कर दिया गया था। कान्ये वेस्ट पर आरोप लगा था कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर अभद्र भाषा, उत्पीड़न और नस्लीय टिप्पणी भरा पोस्ट किया। इसके बाद नीतियों के उल्लंघन के लिए वेस्ट के खाते से सामग्री भी हटा दी गई थी। बीते साल कान्ये वेस्ट ने अपना नाम बदलकर सिर्फ वाईई (Ye) रख लिया था। इस संबंध में उन्होंने कोर्ट में जरूरी दस्तावेज भी पेश किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed