फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Idris Elba says racist shows and movies should not be censored

फिल्मों और धारावाहिकों पर सेंसरशिप के खिलाफ इद्रिस एल्बा, बोले- 'स्वतंत्रता पर बहुत यकीन करता हूं'

Thu, 16 Jul 2020 03:27 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 16 Jul 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Idris Elba says racist shows and movies should not be censored
इद्रिस एल्बा - फोटो : Social Media

फिल्मों और टेलीविजन पर लगाई जाने वाली सेंसरशिप को लेकर इद्रिस एल्बा मुखर हो चले हैं। उन्होंने कहा कि जातिवाद पर आधारित फिल्में और धारावाहिकों को सेंसर नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि ये समाज का आईना हैं।

विज्ञापन


इद्रिस एल्बा ने कहा, 'मैं सेंसरशिप में विश्वास नहीं करता, मेरा मानना है कि हमें वह कहने की अनुमति दी जानी चाहिए जो हम कहना चाहते हैं। मैं बोलने की स्वतंत्रता पर बहुत यकीन करता हूं।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'समाज की किसी सच्चाई का मजाक उड़ाने के लिए, आपको पहले सच्चाई पता होनी चाहिए। किसी शो की तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए इसके अंदर नस्ली थीम को सेंसर करना..मेरे ख्याल से दर्शकों को यह जानना चाहिए कि इस तरह के कार्यक्रमों को लोगों ने ही बनाया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इद्रिस एल्बा ने आगे कहा, 'दर्शकों को समझना चाहिए कि वे कहां जा रहे हैं। मैं सेंसरशिप में यकीन नहीं करता हूं। मेरा मानना है कि हमे जो कहना है, हमें उसे बोलने की अनुमति मिलनी चाहिए, क्योंकि आखिरकार हम कहानीकार हैं।'


गौरतलब है कि अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लाइड की मौत के बाद नस्लभेद का मुद्दा छाया हुआ है। दुनियाभर को इस घटना ने प्रभावित किया है। इसी के चलते कई धारावाहिक और फिल्मों पर रोक लगा दी गई है।

पत्नी जाडा पिंकेट संग रिश्ता सुधारने के लिए विल स्मिथ ने की थी भरपूर कोशिश, जानिए पूरा मामला


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed